फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saba Ibrahim: दीपिका कक्कड़ की ननद पर टूटा दुखों का पहाड़, सबा इब्राहिम झेल रहीं गर्भपात का दर्द

Sat, 13 May 2023 10:34 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दीपिका कक्कड़,सबा इब्राहिम - फोटो : Social media
विज्ञापन

टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरह जहां उनके घर में खुशियां आने वाली हैं, वहीं दूसरी तरह उनकी ननद सबा सितारा इब्राहिम पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दरअसल, दीपिका की ननद और शोएब इब्राहिम की बहन सबा का गर्भपात हो गया है।

विज्ञापन

कपल ने दी जानकारी
दरअसल, कुछ हफ्ते पहले कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और अब उन्होंने एक व्लॉग के माध्यम से अपने अजन्मे बच्चे के बारे में यह खबर साझा की है। सबा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही थीं और उन्हें डॉक्टरों ने पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब वह स्कैन के लिए गईं तो उन्हें पता चला कि उनके बच्चे की हृदय गति सामान्य नहीं है और उन्हें गर्भपात की सलाह दी गई।

Malaika Arora: पैपराजी पर नाराज हुईं मलाइका अरोड़ा, कैमरा लेकर एक्ट्रेस से टकराया फोटोग्राफर

ऐसा था सबा का अनुभव
इस बात की जानकारी देते हुए व्लॉग में सबा के पति खालिद ने कहा, 'जब सबा डॉक्टर के पास गईं तो कुछ देर बाद मुझे भी अंदर बुलाया गया। डॉक्टर ने मुझे बताया कि बच्चे के दिल की धड़कन नहीं है।' वहीं, सबा ने इसे सबसे खराब पल बताया। उन्होंने कहा, 'अल्लाह की मर्जी थी यह और हमने मान लिया। मैं ठीक हूं।' सबा ने आगे बताया कि जब वह ओटी के अंदर गईं तो उनका अनुभव डरावना था।

Sunny Leone: कभी नर्स बनना चाहती थीं सनी लियोनी, फिर एडल्ट स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बन इंडस्ट्री में छाईं
विज्ञापन

डर गई थीं सबा
खालिद ने यह भी कहा कि सबा मानसिक रूप से डरी हुई थीं और उन्होंने खालिद से यह भी पूछा कि 'क्या होगा अगर वह जीवित नहीं निकलीं?' खालिद ने फैंस को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। खालिद और सबा की शादी नवंबर 2022 में हुई थी। बता दें कि सबा एक व्लॉगर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।

TMKOC: 'फैमिली मैन हैं असित मोदी', प्रोड्यूसर पर यौन शोषण के आरोपों के बाद को-एक्टर्स के निशाने पर जेनिफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें