दोनों ने शेयर की तस्वीर
दरअसल एल्विश यादव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें एक लड़के ने एक लड़की का हाथ पकड़ा हुआ है। लड़की ने हाथ में रिंग पहनी हुई है। इसके कैप्शन में लिखा है 'प्यार को दूसरा मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया।' इस स्टोरी को जिया शंकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रीशेयर किया है।
क्या है अंगूठी की सच्चाई?
जिया और एल्विश दोनों में से किसी ने भी सगाई या डेटिंग की पुष्टि नहीं की है। उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि यह सब प्रोफेशनल है। दोनों बिग बॉस ओटीटी 2 के अच्छे दोस्त और को-वर्कर हैं। बताया जाता है कि अंगूठी वाला फोटो शो 'इंगेज्ड: रोका या धोखा' सीजन 2 का पहला लुक या एक प्रोमो टीजर है। यह शो रोका और रिश्तों के बारे में है। इसलिए इसकी थीम अंगूठी हो सकती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि असल जिंदगी में दोनों की शादी नहीं हो रही है।
कहां मिले थे एल्विश और जिया शंकर?
एल्विश यादव और जिया शंकर 'बिग बॉस ओटीटी 2' में मिले थे। जिया शंकर शो से जल्द ही एविक्ट हो गई थीं। एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और शो के विनर बने थे।
जिया शंकर और एल्विश यादव का काम
जिया शंकर को आखिरी बार मराठी फिल्म 'वेद' में देखा गया था। इसके अलावा वह 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आई थीं।
एल्विश यादव 'बिग बॉस ओटीटी 2' के अलावा 'बिग बॉस 19' और 'लाफ्टर शेफ्स' जैसे शो में नजर आ चुके हैं।