फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devoleena Bhattacharjee: 'मोहब्बत' संग सलवार सूट और सिंदूर लगाए दिखीं देवोलीना, फैंस बोले- कयामत... कयामत...

Tue, 20 Dec 2022 01:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शादी के बाद पहली बार देवोलीना भट्टाचार्जी और शाहनवाज की जोड़ी सार्वजनिक स्थान पर नजर आई। दरअसल, दोनों एक इवेंट में शरीक हुए थे। अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन
देवोलीना भट्टाचार्जी, शाहनवाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी मोहब्बत शाहनवाज से शादी के बाद से ही टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी लगातार ट्रोलिंग की शिकार हो रही हैं। हालांकि, देवोलीना और शाहनवाज की जोड़ी पहली बार पब्लिक प्लेस पर नजर आई तो फैंस का अंदाज एकदम अलग नजर आया। फैंस इस जोड़ी की बलाएं लेते नजर आए और उन्हें सुखी जीवन की शुभकामनाएं भी दीं। शादी के बाद पहली बार देवोलीना भट्टाचार्जी और शाहनवाज की जोड़ी सार्वजनिक स्थान पर नजर आई। दरअसल, दोनों एक इवेंट में शरीक हुए थे। अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि देवोलीना और शाहनवाज ने 14 दिसंबर 2022 को कोर्ट मैरिज की थी। शुरुआत में फैंस को लगा था कि देवोलीना किसी शूट की वजह से दुल्हन के लिबास में दिख रही हैं, लेकिन हकीकत पता चलने पर वे नाराज हो गए थे। गौर करने वाली बात यह है कि देवोलीना काफी समय से शाहनवाज को डेट कर रही थीं। 

इसे भी पढ़ें- Ajay Devgn: ‘खास’ बच्चों की लगन देख भावुक हुए अजय देवगन, जमनाबाई नरसी स्कूल में जुटे मुंबई के ‘स्पेशल’ नौनिहाल
विज्ञापन


इवेंट के दौरान देवोलीना का अंदाज बेहद सादगी भरा रहा। उन्होंने पिंक कलर का सूट पहन रखा था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिखीं। इसके अलावा उनके गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर देखकर फैंस फिदा हो गए। इस दौरान देवोलीना ने किसी भी तरह का मेकअप नहीं किया था। देवोलीना का सादगी भरा लुक भी उनके फैंस को घायल कर गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Jacqueline Fernandez: पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं जैकलीन, 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी सुनवाई

उधर, देवोलीना भट्टाचार्जी के पति शाहनवाज का लुक भी अच्छा-खासा रहा। वह लाइट ब्लू कलर के सूट में नजर आए। दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। बता दें कि शाहनवाज जिम ट्रेनर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देवोलीना और शाहनवाज ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें