फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalljiet: निखिल संग फैमिली प्लानिंग को लेकर दलजीत का खुलासा, बोलीं- बच्चों की परवरिश पर देना चाहती हूं ध्यान

Sat, 01 Apr 2023 11:34 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस दलजीत कौर  निखिल पटेल संग अपनी दूसरी शादी की वजह से चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने  फैमली प्लानिंग को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और फैंस के पूछे गए सवालों के जवाब दिए हैं।
विज्ञापन
दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस दलजीत कौर इस दिनों अपनी दूसरी शादी की वजह से मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। 'बिग बॉग 16' फेम  शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर ने हाल ही यूके बेस्ड निखिल पटेल के साथ दूसरी शादी रचाई है, जिसके बाद एक्ट्रेस अब मुंबई से विदेश शिफ्ट हो गई हैं। इस बीच अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के पूछे गए ढेर सारे सवालों के जवाब दिए हैं। उनके एक फैन ने उनसे पूछा था कि क्या वह निखिल के साथ फैमली प्लानिंग करेंगी, जिसपर एक्ट्रेस का जबरदस्त रिएक्शन सामने आया है।
विज्ञापन

 

दलजीत कौर - फोटो : social media

फैमली प्लानिंग को लेकर एक्ट्रेस का खुलासा
इस सवाल का जवाब देते हुए दलजीत ने लिखा है कि ऑलरेडी उनके तीन बच्चे हैं। वह तीन बच्चों के साथ बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस से बच्चों को लेकर लगातार सवाल किया जा रहा था। दरअसल, कथित तौर पर यह कहा जा रहा था कि वह निखिल के साथ फैमली प्लानिंग करना चाहती हैं, लेकिन अभिनेत्री ने इस खबर से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वह अब बच्चे नहीं करना चाहती हैं, बल्कि निखिल की एक्स वाइफ की दोनों बेटियां और अपने बेटे जेडन की परवरिश पर ध्यान देना चाहती हैं।

दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
पड़ोसियों ने किया जोरदार स्वागत
इसके अलावा एक फैन ने उनसे पूछा कि केन्या शिफ्ट होकर कैसा लग रहा है, जिस पर उन्होंने कहा कि अफ्रीका आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। यहां बहुत सारे पड़ोसियों ने मिलकर उनका स्वागत किया है। वहीं, एक्ट्रेस ने अपनी डाइट के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि निखिल के साथ वह जल्द ही नई डाइट प्लानिंग शुरू करने वाली हैं।
विज्ञापन

दलजीत कौर - फोटो : insta
जून शुरू होगी वेब शो की शूटिंग
वहीं, एक दूसरे फैन ने पूछा कि आपके पति गुजराती है क्या आपको भी गुजराती आती है, जिसपर उन्होंने कहा कि अभी तो उन्हें गुजराती नहीं आती, लेकिन वह जरूर सीखेंगी। फैंस के सवालों के जवाब देने के साथ ही एक्ट्रेस ने  अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट और इंडिया लौटने पर भी अपडेट दिया। दलजीत ने बताया कि वह जून में वह एक वेब शो की शूटिंग शुरू करेंगी ,जिसके सिलसिले में वह भारत में लौटेंगी।

यह भी पढ़ें- Sajid Khan: साजिद खान बनाएंगे आशिकी 4? फिल्म में होगी 'बिग बॉस' 16 की यह हिट जोड़ी!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें