फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलर्स पर देखिए एक और क्राइम शो

Mon, 26 Nov 2012 03:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों इडियट बॉक्स पर क्राइम शो की भरमार है। फिलहाल सोनी और लाइफ ओके पर क्राइम बेस्ड शोज का जलवा है। अब इसी फेहरिस्त में शामिल होने जा रहा है कलर्स चैनल।
विज्ञापन


कलर्स पर 1 दिसंबर से एक क्राइम बेस्ड शो शुरू हो रहा है जिसका नाम है 'शैतान- ए क्रिमिनल माइंड'। ये शो हर शनिवार-रविवार रात 10 बजे टेलीकास्ट होगा।

इस शो के एंकर बने हैं टेलीविजन के फेमस एक्टर शरद केलकर। इस शो में शरद अलग-अलग अपराधों के पीछे छिपे क्रिमिनल माइंड और किमिनल की मनोदशा के बारे में बात करेंगे। शरद फिलहाल सोनी चैनल के शो 'कुछ तो लोग कहेंगे' में डॉ. आशुतोष की भूमिका निभा रहे हैं।

इस शो के जरिए अपराधियों के मन की भावनाएं, आत्मग्लानि और मनोदशा इत्यादि को फोकस किया जाएगा। ये शो मिडटैक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।
विज्ञापन


अब देखना होगा कि लाइफ ओके के शो 'सावधान इंडिया, इंडिया फाइट्स बैक' और सोनी टीवी के 'क्राइम पैट्रोल' के बाद 'शैतान- ए क्रिमिनल माइंड' दर्शकों को क्राइम की दुनिया से रूबरू करवाने में कितना सफल हो पाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें