फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shweta Tiwari: शादी पर बात करते हुए छलका 'प्रेरणा' का दर्द, बोलीं- लोग कहते हैं मैनें दो शादियां की है तो पलक पांच शादी करेगी

Wed, 31 Mar 2021 07:49 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • फेल शादी पर बात करते हुए छलका श्वेता तिवारी का दर्द
  • अभिनव कोहली और राजा चौधरी श्वेता तिवारी के साथ करते थे घरेलू हिंसा
  • बेटी पलक तिवारी और बेटे रेयांश संग खुशी खुशी जिंदगी बिता रहीं श्वेता
विज्ञापन
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कसौटी जिंदगी की से घर घर में प्रेरणा के रूप में पहचान बनाने वाली श्वेता तिवारी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सु्र्खियों में छाईं रहती हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार है निजी जिंदगी में उन्हें उतने ही दुख झेलने पड़े। श्वेता ने दो शादी की, लेकिन दोनों ही शादी से उन्हें सिर्फ तकलीफ मिली। श्वेता ने कई बार इस बारे में बताया कि उनके पहले पति राजा चौधरी उनके साथ मार पीट करते थे और उनकी बेटी पलक ये सब देख चुकी है। अब श्वेता ने उन ट्रोलर्स को लेकर भी बात कही है जिसकी वजह से पलक को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं।

विज्ञापन


श्वेता तिवारी ने बताया कि, 'दो शादी फेल हो जाने के बाद बहुत से लोग मुझे सलाह देते हैं कि तुम तीसरी शादी मत करना। इतना ही नहीं लोग कहते हैं कि मां ने दो शादियां की है तो फिर बेटी पलक भी कम से कम पांच बार शादी करेगी'। श्वेता ने कहा कि, 'दो लोग लिव इन में रहने के बाद एक दूसरे से अलग हो जाते हैं तो उन्हें कोई कुछ नहीं कहता, लेकिन अगर मैंने गलत शादी से बाहर आने का फैसला किया तो मुझसे इतने सवाल पूछे जाने लगे'।

विज्ञापन

श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता ने आगे कहा कि,'बहुत से ट्रोल करने वाले लोग कहते हैं कि मेरी बेटी पांच शादी करेगी, लेकिन सच कहूं तो मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वो कभी भी शादी करेगी। उसने छोटी सी उम्र में अपनी मां को मार खाते हुए देखा है और ये सब देखने के बाद वो बहुत सोच समझ कर ही शादी का फैसला करेगी।

बता दें कि श्वेता तिवारी ने सबसे पहले राजा चौधरी से शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटी हुई पलक। हालांकि साल 2007 में घेरलू हिंसा का शिकार होने पर उन्होंने राजा से तलाक ले लिया। इसके बाद उन्होंने साल 2013 में अभिनेता अभिनव कोहली से शादी की, लेकिन उनके साथ भी उनके रिश्ते अच्छे नहीं रहे और दोनों अलग हो गए। इस शादी से उन्हें एक बेटा भी है जिसका नाम रेयांश है। श्वेता अपने दोनों बच्चों के साथ खुशी खुशी अपनी जिंदगी बिता रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें