स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा को दादा साहेब फाल्के अकादमी अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। ये दूसरी बार है जब उन्हें अकादमी अवॉर्ड मिल रहा है। इससे पहले अप्रैल 2014 में भी उन्हें ये अवॉर्ड मिल चुका है।
कपिल शर्मा के अलावा यहां प्रियंका चोपड़ा, जूही चावला, गुलशन ग्रोवर, 'दंगल' के डायरेक्टर नितेश तिवारी, म्यूजिक डायरेक्टर आनंद मिलिंद, मराठी सिनेमा के डायरेक्टर राज दत्त और सुरेश ओबरॉय और उनके बेटे विवेक ओबरॉय के बेटे को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इन स्टार्स को कल यानि एक जून को ये अवॉर्ड दिए जाएंगे।
बता दें कि जब कपिल को पहली बार ये अवॉर्ड दिया गया था तो वो वहां समय पर नहीं पहुंच पाए थे। जब वो वेन्यू पर पहुंचे तो सब कुछ सिमट चुका था। इस पर मजाक करते हुए उन्होंने कहा था, 'ऐसा कैसा हो सकता है कि मैं आऊं और मेरे स्वागत के लिए ऑडियंस ना हो।' लेकिन इस बार उन्होंने ये कंफर्म किया है कि वो समय से पहुंच जाएंगे।
इन अवॉर्ड्स में पहलाज निहलानी सम्मानीय गेस्ट होंगे। इसके अलावा राज्य कैबिनेट मंत्री सुभाष देसाई और मेयर विश्वनाथ महाडेश्वर भी वहां मौजूद होंगे।