फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा साहेब फाल्के अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे कपिल शर्मा

Wed, 31 May 2017 09:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
कपिल शर्मा
विज्ञापन
स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा को दादा साहेब फाल्के अकादमी अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। ये दूसरी बार है जब उन्हें अकादमी अवॉर्ड मिल रहा है। इससे पहले अप्रैल 2014 में भी उन्हें ये अवॉर्ड मिल चुका है।
विज्ञापन


कपिल शर्मा के अलावा यहां प्रियंका चोपड़ा, जूही चावला, गुलशन ग्रोवर, 'दंगल' के डायरेक्टर नितेश तिवारी, म्यूजिक डायरेक्टर आनंद मिलिंद, मराठी सिनेमा के डायरेक्टर राज दत्त और सुरेश ओबरॉय और उनके बेटे विवेक ओबरॉय के बेटे को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इन स्टार्स को कल यानि एक जून को ये अवॉर्ड दिए जाएंगे।

बता दें कि जब कपिल को पहली बार ये अवॉर्ड दिया गया था तो वो वहां समय पर नहीं पहुंच पाए थे। जब वो वेन्यू पर पहुंचे तो सब कुछ सिमट चुका था। इस पर मजाक करते हुए उन्होंने कहा था, 'ऐसा कैसा हो सकता है कि मैं आऊं और मेरे स्वागत के लिए ऑडियंस ना हो।' लेकिन इस बार उन्होंने ये कंफर्म किया है कि वो समय से पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अवॉर्ड्स में पहलाज निहलानी सम्मानीय गेस्ट होंगे। इसके अलावा राज्य कैबिनेट मंत्री सुभाष देसाई और मेयर विश्वनाथ महाडेश्वर भी वहां मौजूद होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें