वायरल वीडियो
भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारती ऑरेंज टी-शर्ट में नजर आईं। भारती को देखते ही जब पैपराजी उनकी फोटो खींचने लगे तो वह भड़क गईं। भारती ने पैपराजी से कहा, 'सुंदर बनकर आऊंगी तब फोटो खींचना।' इसके बाद भारती वहां पर मौजूद अर्जुन बिजलानी के साथ बात करती नजर आईं। फिर अचानक से पैपराजी से बोलीं, 'मैं जब सुंदर बनूंगी, वो वाला फोटो शेयर कीजिएगा, ये वाले लुक का फोटो शेयर मत करना।'
भारती और हर्ष
भारती और हर्ष लिम्बाचिया की मुलाकात एक कॉमेडी शो के सेट पर हुई थी, जहां भारती परफॉर्मर थीं और हर्ष राइटर। दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता साल 2017 में शादी तक पहुंचा। कपल ने 2022 में अपने पहले बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था, जबकि 2025 में उनके घर दूसरे बेटे यशवीर का जन्म हुआ।
भारती का वर्कफ्रंट
दूसरी डिलीवरी के महज तीन हफ्ते बाद ही भारती काम पर लौट आई थीं। वह इन दिनों रियलिटी कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 3’ को होस्ट कर रही हैं। उनके इस शो में जमकर मस्ती के साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिलता है। 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का ग्रैंड फिनाले 25 जनवरी 2026 को हुआ था।
यह भी पढ़ें: सोराब बेदी ने मलाइका अरोड़ा के साथ डेटिंग की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'रिश्ता कई साल पुराना...'