फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द 50’ से बाहर होने के बाद निक्की तंबोली ने की क्रिप्टिक पोस्ट, निशाने पर कौन? बोलीं- फेक कमेंट करवाने…

Tue, 10 Mar 2026 03:24 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The 50 Contestant Nikki Tamboli Cryptic Post: इन दिनों रियलिटी ‘द 50’ में खूब हंगामा हो रहा है। कई प्रतियोगी शो से बाहर भी हो चुके हैं। इसी बीच ‘द 50’ से बाहर हो चुकीं प्रतियोगी और एक्ट्रेस निक्की तंबोली की क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में आ गई है। 

विज्ञापन
निक्की तंबोली - फोटो : इंस्टाग्राम@nikki_tamboli
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निक्की तंबोली कुछ दिन पहले ही रियलिटी ‘द 50’ से बाहर हुईं। हाल ही में उनके बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल भी शो से बाहर हो गए। अब शो में कुछ इंफ्लुएंसर, टीवी आर्टिस्ट बाकी रह गए हैं। अपनी हालिया पोस्ट में बिना किसी का नाम लिए निक्की तंबोली ने ‘द 50’ के कुछ प्रतियोगियों पर निशाना साधा है। जानिए, अपनी पोस्ट में निकी तंबोली ने क्या कहा? और कौन से प्रतियोगी पर वह निशाना साधा रही हैं। 

विज्ञापन


अपनी पोस्ट में निकी तंबोली ने क्या लिखा? 
निकी तंबोली ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इसमें वह लिखती हैं, ‘मेरी पोस्ट पर फेक कमेंट्स करवाने से ज्यादा मेहनत अगर अपनी लाइफ पर करते तो शायद कोलेबोरेशंस से जिंदगी नहीं चलती। मेरी पोस्ट पर फेक कमेंट्स खरीदने से अच्छा है, अपनी रिस्पेक्ट खरीद लो। शायद ज्यादा काम आ जाए।’ वह आगे लिखती हैं, ‘गुस्सा जायज है। घाव गहरे थे।’ 

निक्की तंबोली के निशाने पर कौन था? 
निक्की तंबाेली ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि वह टीवी एक्टर प्रिंस नरुला और टीवी पर्सनालिटी शिव ठाकरे पर निशाना साध रही हैं। यह दोनों इस वक्त ‘द 50’ शो का हिस्सा हैं। जब निक्की और उनका बॉयफ्रेंड शो में थे तो शिव ठाकरे और प्रिंस नरुला से कई बार झगड़ा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन बनेगा शो का विनर?
‘द 50’ शो में विनर बनने की दौड़ में शिव ठाकरे आगे दिख रहे हैं। इनके अलावा प्रिसं नरुला का नाम भी विनर के तौर पर सामने आ रहा है। दर्शक इन दोनों काे काफी पसंद कर रहे हैं। ‘द 50’ शो की बात करें तो इसमें लगभग 50 प्रतियोगी शामिल हुए थे। जिसमें कुछ एक्टर, इंफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स पर्सन थे। अब तक कई लोग शो से बाहर हो चुके हैं। यह रियलिटी शो जीयो हॉटस्टार पर और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें