भारतीय टेलीविजन पर लंबे समय से चल रहे स्टैंडअप कॉमेडी शो को लिम्का बुक
ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिली है। इस समय इस कॉमेडी शो का सोलहवां सीजन चल रहा
है।
कॉमेडी सर्कस के महाबली नाम के इस शो में कृष्णा अभिषेक, सुदेश लाहिड़ी और भारती सिंह जैसे जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन काम कर रहे हैं। जज की भूमिका में हैं अर्चना पूरन सिंह और अरबाज खान।
बता दें कि इस शो से शेखर सुमन, सतीश शाह, जॉनी लीवर, दलेर मेहंदी, तुषार कपूर,सोहेल खान जैसे नाम भी जुड़ चुके हैं।
गौरतलब है कि भारतीय टीवी शोज की फेहरिस्त में सुरभि और सीआईडी जैसे कार्यक्रमों के नाम भी लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हैं।
कॉमेडी सर्कस का प्रसारण सोनी टीवी पर किया जा रहा है। जिसमें आए-दिन सेलिब्रिटीज का आना-जाना भी लगा रहता है। फिल्मों के प्रमोशन के लिए भी सितारे इस शो के सैट पर आते हैं।