फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलर्स का नया शो 'नौटंकी' आया टॉप 10 में

Sun, 10 Feb 2013 08:31 AM IST
अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
हैलो फ्रेंड्स! इंडियन एंटरटेन्मेंट टेलीविजन के पांचवें सप्ताह की रेटिंग में लोगों की पसंद काफी बदल गई है, तभी तो कॉमेडी से लेकर डेली सोप और रियलिटी शोज टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए है।
विज्ञापन


जी हां, इस सप्ताह नए शोज और रियलिटी शोज भी टॉप 10 लोकप्रिय शोज की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। तो आइए जानें, टैम रेटिंग के पांचवे सप्ताह 27 जनवरी से 02 फरवरी के बीच छोटे परदे के कौन-कौन से शोज लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आए।

'बालिका वधु' अब भी है नंबर वन
पिछले चार सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी कलर्स चैनल पर प्रसारित शो 'बालिका वधु' नंबर वन पर है। धारावाहिक में कई नए कैरेक्टर्स आ गए हैं जिससे कहानी बेहद इंटरस्टिंग हो गई है। इसीलिए सबसे ज्यादा इस शो को लोगों ने पसंद किया। ये शो 4.7 जीआरपी रेटिंग के साथ नंबर वन बन गया है।
विज्ञापन


'दीया और बाती हम' आया नंबर दो पर
स्टार प्लस पर प्रसारित धारावाहिक 'दीया और बाती हम' अब भी नंबर दो पर अपनी पोजीशन बरकरार रखे हुए है। 4.3 जीआरपी रेटिंग के साथ 'दीया और बाती हम' कलर्स के धारावाहिक 'बालिका वधु' को पूरी तरह से टक्कर देने को तैयार है।

'ससुराल...' और 'तारक मेहता...' को भी लोगों ने पसंद किया
कलर्स पर प्रसारित 'ससुराल सिमर का' में कई उतार-चढ़ाव आ रहे हैं। रोली और सिमर का संघर्ष अब भी बरकरार है और रोली के पति की लाइफ में किसी ओर लड़की की एंट्री भी हो गई है। ऐसे में इस शो के नए ट्विस्ट ने शो को दर्शकों में लोकप्रिय बन दिया है और ये शो 4.0 जीआरपी रेटिंग के साथ नंबर तीन पर आ गया है। वहीं सब टीवी पर प्रसारित कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भी 4.0 जीआरपी रेटिंग के साथ नंबर तीन पर आ गया है।

'साथ निभाना साथिया' और 'मधुबाला' आए नंबर चार पर
कलर्स पर प्रसारित 'मधुबाला' में हाल ही में मधुबाला और ऋषभ की शादी हुई है और वैलेटाइन वीक को शो में सेलिब्रेट किया जा रहा है, इसीलिए शो 3.9 जीआरपी रेटिंग के साथ नंबर चार पर आ गया है। वहीं स्टार प्लस पर प्रसारित 'साथ निभाना साथिया' भी 3.9 जीआरपी रेटिंग के साथ नंबर चार पर आ गया है।

'सपने सुहाने...' आया नंबर पांच पर
जी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'सपने सुहाने लड़कपन के' लोकप्रिय शोज में 3.8 जीआरपी रेटिंग के साथ नंबर पांच पर आ गया है। वहीं स्टार प्लस पर प्रसारित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' 3.7 की रेटिंग के साथ नंबर छह पर आ गया है। इन शोज में लगातार कई उतार-चढ़ाव आ रहे हैं जो कि दर्शकों को अपने से बांधे हुए है, इसी कारण ये शोज पांच-छह पर अपनी पोजीशन बरकरार रखे हुए है।

'नच बलिए 5' रिएलिटी शो आया टॉप 10 में
स्टार प्लस पर प्रसारित डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 5' की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि ये शो टॉप 10 एंटरटेन्मेंट शोज में सातवें नंबर पर 3.5 जीआरपी रेटिंग के साथ अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है।

'प्यार का दर्द' और 'पवित्र रिश्ता' आए नंबर आठ पर
जीटीवी पर प्रसारित शो 'पवित्र रिश्ता' काफी समय से टॉप 10 की रेटिंग में बरकरार है। इस सप्ताह भी ये शो 3.3 जीआरपी रेटिंग के साथ अपनी जगह दर्शकों के बीच बनाने में कामयाब हुआ है। वहीं स्टार प्लस पर प्रसारित शो 'प्यार का दर्द मीठा-मीठा प्यारा प्यारा' भी 3.3 जीआरपी रेटिंग के साथ नंबर आठ की पोजीशन पर पहुंच गया है। वहीं जीटीवी पर प्रसारित शो 'कुबलू है' 3.1 जीआरपी रेटिंग के साथ नंबर नौ पर आ गया है।

कलर्स का नया शो 'नौटंकी' भी आया टॉप 10 में
बीते सप्ताह शुरू हुआ कलर्स का नया शो 'नौटंकी द कॉमेडी थियेटर' अपने पहले सप्ताह में ही टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है। 2.9 जीआरपी रेटिंग के साथ इस शो ने दसवें नंबर पर अपनी जगह बना ली है।
विज्ञापन


अब देखना होगा कि आने वाले सप्ताह में कौन-कौन से शो टॉप 10 में अपनी जगह बनाने और बरकरार रखने में कामयाब होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें