फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CID 2: 'याद है वो केस जिसमें तुम...,' 'सीआईडी 2' के इंस्पेक्टर अभिजीत ने प्रशंसक के सवाल का दिया मजेदार जवाब

Fri, 22 Nov 2024 02:12 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने आदित्य श्रीवास्तव उर्फ इंस्पेक्टर अभिजीत का एक नया वीडियो साझा किया। वीडियो में, वह एक प्रशंसक के सवाल का मजेदार जवाब देते नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
सीआईडी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माताओं द्वारा घोषणा किए जाने के बाद से प्रशंसक 'सीआईडी 2' की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रतिष्ठित तिकड़ी शिवाजी साटम, आदित्य श्रीवास्तव और दयानंद शेट्टी नए सीजन में एसीपी प्रद्युम्न, अभिजीत और दया के रूप में अपनी बहुचर्चित भूमिकाओं के साथ वापसी करेंगे। इसी बीच निर्माताओं ने रिलीज की तारीख के बारे में प्रशंसकों को चिढ़ाना जारी रखा है। उन्होंने आदित्य उर्फ अभिजीत का एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें वह एक प्रशंसक के सवाल का जवाब देते नजर आ रहे हैं। प्रोमो देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

इंस्पेक्टर अभिजीत से प्रशंसक ने पूछा सवाल 

22 नवंबर को, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने आदित्य श्रीवास्तव उर्फ इंस्पेक्टर अभिजीत का एक नया वीडियो साझा किया। वीडियो में, हम उन्हें एक प्रशंसक को जवाब देते हुए देख सकते हैं जिसने पूछा कि क्या उन्हें वह एपिसोड याद है जहां वह सब कुछ भूल गए थे या वह भी भूल गए हैं। इस पर अभिजीत चौंक गए और जवाब दिया, 'क्या मैं सच में भूल गया? कब?'

विज्ञापन

 

अभिनेता ने दिया दिलचस्प जवाब 

इसके बाद उन्होंने कहा, 'अरे हां, अभिजीत की याददाश्त चली गई। यह एपिसोड 2013 में आया था और एपिसोड नंबर 942 था।' स्क्रीन की ओर उंगलियां दिखाते हुए, उन्होंने इंस्पेक्टर की आवाज निकाली और पूछा, 'और कुछ?' इससे यह साबित हो गया कि अभिजीत कभी कुछ नहीं भूलते। प्रोमो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, 'तथ्य हो या विवरण, अभिजीत के पास सब का हिसाब है। सीआईडीवापस आ रहा है सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।'

Tridha Choudhury: ‘दहलीज’ से पहुंचीं बाबा जी के ‘आश्रम’, 24 साल बड़े एक्टर के साथ बोल्ड सीन दे मचा दिया तहलका

'सीआईडी 2' का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार 

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक प्रशंसक ने लिखा, 'वापस आ रहा है लेकिन कब आएगा? हमेशा सुनने को मिल रहा है आ रहा है लेकिन कब।' दूसरे ने टिप्पणी की, "सीआईडी सीजन 2 में आप शादी करोगे या नहीं।' एक अन्य लिखते हैं, 'इंतजार कर रहा हूं सीआईडी 2 के लिए।' रिपोर्ट के अनुसार, 'सीआईडी 2' के निर्माता इस प्रतिष्ठित जासूसी सीरीज को दिसंबर में क्रिसमस या नए साल के आसपास प्रसारित करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


Vishal Shweta: श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह ने की शादी? अभिनेता ने चुप्पी तोड़ किया चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें