बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा की निजी जिंदगी पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। उनका और उनके पति राजीव सेन के बीच का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों हर बीतते दिन एक-दूसरे के ऊपर नए-नए आरोप लगा रहे हैं। राजीव और चारू एक-दूसरे के ऊपर कई तरह के आरोप मढ़ रहे हैं। इसी क्रम में अब एक बार फिर एक साक्षात्कार में चारू असोपा ने अपनी शादी के कई और राज खोले हैं, जिन्हें सुन सभी हैरान हैं।