कलर्स एक अन्य प्रेरणादायक कहानी का लोकार्पण करने के लिए पूरी तरह से तैयार है जो एक बाप-बेटी के रिश्ते,मां के लाड़प्यार और अपनी बहन के सपने को हकीकत बनाने में मदद करने के लिए एक भाई के अथक प्रयासों की एक भावनात्मक कहानी के माध्यम से समान के रीति-रिवाजों को नई परिभाषा प्रदान करेगी। केसरी नंदन एक छोटी लड़की केसर की कहानी है। इस किरदार को चाहत तेवानी कर रही हैं। वह अपने पिता हनुमंत की तरह एक कुश्तीबाज बनना चाहती हैं। केसर चुनौतियों पर काबू पाएगी और जीतने की अदम्य इच्छा का प्रदर्शन करेगी।
केसर के पिता हनुमंत का किरदार टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेता मानव गोहिल निभा रहे हैं। हनुमंत एक ऐसे आदमी के रूप में मशहूर है जो महिलाओं का बहुत सम्मान करता है और उनकी पसंद-नापसंद का आदर करता है। आस्था चौधरी हनुमंत की पत्नी और केसर की मां माधवी का किरदार करेंगी। वह केसरी की यात्रा में अहम भूमिका निभाएगी। मानव कहते हैं, केसरी नंदन एक बहुत खूबसूरत कहानी है। हनुमंत को आशा है कि उसके बेटे उसके पदचिह्नों पर चलकर एक दिन उसे गर्वित करेंगे।