सार
गौरव खन्ना टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ छोड़ने के बाद कुकिंग रियालिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रहे हैं। हाल ही में शेफ रणवीर बरार ने बाकी प्रतियोगी से कहा कि गौरव खन्ना से सचेत रहें। ऐसा कहने के पीछे क्या वजह थी, जानिए?
इन दिनों टीवी एक्टर गौरव खन्ना ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रहे हैं। हाल ही में शेफ रणवीर बरार, जो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के जज हैं, उन्होंने बाकी प्रतियोगी को गौरव खन्ना से बचकर रहने की सलाह दी। आखिर शेफ रणवीर बरार ने ऐसा क्यों कहा? और इसके बाद गौरव के फैंस सोशल मीडिया पर उनका हौसला बढ़ाते क्यों दिखे? जानिए पूरा मामला।
शेफ रणवीर बरार ने गौरव को सराहा
हालिया ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के एपिसोड में गौरव खन्ना ने एक खास रेसिपी शेफ रणवीर बरार और निर्देशक फराह खान के सामने पेश की। जिसे चखकर दोनों ने गौरव की खूब तारीफ की। इसके बाद शेफ रणवीर ने कहा, ‘भाई-बहनों, गौरव से बचकर रहना, कानपुर का ये लड़का अब भी रेस में है।’ इस बात के जरिए शेफ रणवीर कहना चाहते थे कि गौरव अब भी शो जीतने की दौड़ में शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Nikki Tamboli: ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में चढ़ा निक्की तंबोली का पारा, क्यों सोशल मीडिया यूजर्स करने लगे ट्रोल?
फैंस ने अभिनेता की तारीफ कर दी
शेफ रणवीर बरार के बाद गौरव खन्ना के तारीफ उनके फैंस भी करते दिखे। यह तारीफ गौरव के फैंस ने सोशल मीडिया पर की। अभिनेता के फैंस का कहना था, ‘आखिरकार, गौरव को उनके नाम से अब पहचाना जाना लगा है, अब उन्हें ‘अनुपमा’ सीरियल के अनुज कपाड़िया की पहचान की जरूरत नहीं है।’ एक अन्य सोशल मीडिया यूजर का कहना था, ‘गौरव ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में अपनी जिद्द और लगन के दम पर शेफ को भी खुश कर दिया है।’
ये खबर भी पढ़ें: Gaurav Khanna: गौरव खन्ना को याद आए पुराने दिन, सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में दिल्ली का जिक्र करके हुए भावुक
शो में हुआ झगड़ा भी चर्चा में रहा
पिछले दिनों इस कुकिंग रियालिटी शो में गौरव खन्ना और निक्की तंबोली के बीच बहस भी हुई, झगड़ा हुआ। लेकिन दोनों के बीच सुलह हो चुकी है। एक कुकिंग टास्क में दोनों को मिलकर काम करते देखा गया है।