सीरियल 'बेपनाह' में जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@harshad_chopda
बेपनाह
सीरियल ‘बेपनाह’ साल 2018 में टीवी पर टेलीकास्ट हुआ। इस सीरियल की कहानी में हर्षद चोपड़ा ने आदित्य और जेनिफर विंगेट ने जोया का किरदार निभाया था। इन दोनों को किस्मत बड़े अजीब तरह से मिलवाती है। आदित्य की पत्नी और जोया के पति का एक कार एक्सीडेंट होता है, जिसमें दोनों की मौत हो जाती है। बाद में आदित्य और जोया को पता चलता है कि उनके पति और पत्नी का अफेयर था। इस बात से आदित्य और जोया टूट जाते हैं। दोनों एक-दूसरे के गम के साथी बनते हैं। एक-दूसरे के गम में साथ देने के दौरान ही ये एक-दूसरे के करीब आते हैं। कैसे ये नई प्रेम कहानी बनती है, यही सीरियल की कहानी थी। इस सीरियल में जेनिफर और हर्षद चोपड़ा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।