फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: चूहे बिल्ली की तरह लड़ते दिखे ये दो कंटेस्टेंट, एक दूसरे पर लगाए आरोप, शॉक्ड हुए सलमान खान

Sun, 15 Oct 2023 11:02 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' को लेकर आज बस इंतजार खत्म होने वाला है। शो का नया सीजन आज यानी 15 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर ऑनएयर हो जाएगा।
विज्ञापन
बिग बॉस 17 प्रोमो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' को लेकर आज बस इंतजार खत्म होने वाला है। शो का नया सीजन आज यानी 15 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर ऑनएयर हो जाएगा। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं 'बिग बॉस' लवर्स के एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। 

विज्ञापन

दरअसल, कलर्स चैनल की तरफ से शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया है। इसमें ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार आपस में तू-तू, मैं-मैं करते सुनाई दे रहे हैं। जिसके बाद सलमान खान भी शॉक्ड रह जाते हैं। दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं और इनका ब्रेकअप भी हो चुका है। 'उडारियां' फेम एक्ट्रेस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

खास बात ये है की दोनों प्रतिभागियों का चेहरा रिवील नहीं किया गया है लेकिन फैन्स ने दोनों की आवाज से इन्हें पहचान लिया है। ईशा कहती हैं, 'मैं नहीं चाहती कि आप आओ दोबारा मेरी लाइफ में।' तो अभिषेक जवाब देते हैं, 'तो मैं भी नहीं चाहता आपकी लाइफ में दोबारा आना।' सलमान खान से एक्टर बताते हैं, 'जब ये अपने नाखुन मेरे मुंह पर मार रही है, तो मैं अपने आपको रोकूंगा भी नहीं।' ईशा कहती हैं, 'इसका पूरा फोकस ही मुझे पूरा नेगेटिव दिखाने में है।' अभिषेक बोलते हैं, 'मैं आपकी फैमिली की रिस्पेक्ट कर रहा हूं। मैं जाऊंगा तो ऐसी चीजों पर जाऊंगा तो फिर मत बोलना।' दोनों की लड़ाई देखने के बाद सलमान खान कहते हैं, 'बाप रे बाप।'

विज्ञापन

वहीं, सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आ चुका है। कुछ के वीडियो भी दिखाए गए हैं। कंटेस्टेंट्स में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, तहलका प्रैंक यूट्यूबर सनी आर्य जैसे नाम शामिल हैं। एक-एक कर कंटेस्टेंट्स का इंट्रो देते हुए उनका वेलकम घर के अंदर कराया जाता है। ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार कपल के तौर पर सलमान खान के सामने एंट्री लेते हैं।

यह भी पढ़ें: बॉबी देओल ने बताया क्यों हो रही है 'अपने 2' बनने में देर? यह गलती नहीं दोहराएंगे अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें