तेजस्वी प्रकाश ने खरीदी ऑडी Q7
- फोटो : Social media
ड्राइव पर निकलीं तेजस्वी प्रकाश
अपनी नई कार को शोरूम से बाहर खुद तेजस्वी प्रकाश ही ड्राइव करते हुए लेकर निकलीं। करण भी उनके साथ मौजूद थे। कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस, ब्लैक कलर की शॉर्ट ब्लेजर ड्रेस में नई गाड़ी के आगे नारियल फोड़ती देखी जा सकती हैं। तस्वीरों में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा दोनों ही काफी खुश नजर आए। तेजस्वी ने अपनी नई कार ड्राइव करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी भी पोस्ट की है।
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं। दोनों ही अपनी क्यूट केमिस्ट्री की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी 'बिग बॉस 15' के घर में शुरू हुई थी। दोनों इस शो में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए थे। शुरुआती दिनों में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी लेकिन धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई।