फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: मां बनीं देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी ने वीडियो शेयर कर दी बेटी के जन्म की खुशखबरी

Mon, 04 Apr 2022 01:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी अभिनेत्री देबिना बनर्जी मां बन गई हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। एक्टर गुरमीत चौधरी ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पिता बनने की खुशखबरी साझा की है।
विज्ञापन
Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी अभिनेत्री देबिना बनर्जी मां बन गई हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। एक्टर गुरमीत चौधरी ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पिता बनने की खुशखबरी साझा की है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- पूरे ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। 3-4-2022, आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। इस वीडियो में गुरमीत और देबिना के हाथ के साथ उनके बेटी का हाथ देखा जा सकता है।

विज्ञापन

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के 11 साल बाद बने पेरेंट्स
बता दें देबिना और गुरमीत शादी के 11 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। दोनों बेटी के जन्म से बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को बधाई संदेश भेज रहे हैं। देबिना पिछले दिनों अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट को लेकर चर्चा में थीं। देबिना बनर्जी और एक्टर गुरमीत चौधरी हमेशा ही अपने मजबूत बॉन्ड को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।


देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने 9 फरवरी 2022 को अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बताया था कि वह माता-पिता बनने वाले हैं।
 
विज्ञापन

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम
बीते रोज भारती सिंह भी मां बनी बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया। सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर भारती और अपनी तस्वीर शेयर करते हुए हर्ष ने कैप्शन में लिखा, बेटा हुआ है। शेयर की गई यह फोटो भारती की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर है। 

जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी नन्हे मेहमान का स्वागत करने जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें