फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sreejita De: इस दिन विदेशी मंगेतर संग सात फेरे लेंगी श्रीजिता डे, खुद अपनी शादी की तारीख का किया खुलासा

Sun, 26 Mar 2023 04:36 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीजिता डे - फोटो : insta
विज्ञापन

'बिग बॉस 16 'की कंटेस्टेंट श्रीजिता डे अपने बॉयफ्रेंड माइकल ब्लोम-पेप के साथ जल्द ही शादी रचाने जा रही हैं। श्रीजिता माइकल को काफी समय से डेट कर रही हैं और अब दोनों एक दूसरे से शादी करने जा रहे हैं। पिछले काफी सालों से एक्ट्रेस जर्मनी बेस्ड मंगेतर माइकल ब्लोम-पेप को डेट कर रही है। वहीं अब खुद एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा किया है।

विज्ञापन

श्रीजिता डे के फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनका वेडिंग गाउन रेडी हो चुका है और वो काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि वो 1 जुलाई को शादी करने जा रही है। एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया था कि, उनकी जर्मन शादी हैम्बर्ग में होगी और बंगाली रीति-रिवाजों से वो गोवा में शादी करनी वाली हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनके दोस्त शालीन और प्रियंका ने उनकी जर्मन शादी में आने का वादा किया है।

श्रीजिता और माइकल - फोटो : social media

बता दें कि, श्रीजिता और माइकल ने कोविड महामारी की वजह से अपनी शादी टाल दी थी। दोनों ने कोरोनाकाल के बाद शादी करने का फैसला किया था। श्रीजिता ने बताया कि दोनों ने साल 2021 में शादी करने का फैसला लिया था, लेकिन कोरोना की वजह से उन्होंने अपनी शादी टाल दी थी। श्रीजिता ने बताया कि वह पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी करना चाहती थीं, जिसमें माइकल और उनका परिवार शामिल हो, लेकिन कोविड की वजह से यह संभव नहीं हो सका। ऐसे में दोनों ने अपनी शादी टाल दी।

विज्ञापन

श्रीजिता ने टीवी के कई शो में काम किया है। उन्हें शो उतरन से काफी फेम मिला था। उन्होंने कसौटी जिंदगी में, पिया रंगरेज, नजर, लाल इश्क और ये जादू है जिन का जैसे कई सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने टशन, लव का द एंड और रेस्क्यू जैसी फिल्मों में काम किया था।

यह भी पढ़ें: महज 17 की उम्र में आकांक्षा ने किया था डेब्यू, इस वजह से अवसाद में चली गई थीं एक्ट्रेस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें