फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 विजेता सना मकबूल ने खरीदी शानदार कार, बोलीं- यह नई शुरुआत है

Fri, 01 Nov 2024 11:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सना मकबूल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। हाल ही में उन्होंने एक शानदार कार खरीदी है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
विज्ञापन
सना मकबूल - फोटो : इंस्टाग्राम- diva_sana_team
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सना मकबूल ने बिग बॉस ओटीटी 3 से लोगों का खूब दिल जीता था। इस शो को जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला है। अब अभिनेत्री एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने एक नई शानदार कार खरीदी है, जिसकी वजह से हर ओर उनकी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सना मकबूल - फोटो : इंस्टाग्राम @divasana
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
सोशल मीडिया पर कार के साथ उनकी तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में सना को प्यारी से मुस्कान के साथ कार के सामने पोज देते हुए देखा जा सकता है। भारतीय पोशाक में सना और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। अपने इन खुशी के पलों को सना ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया।
Darshan Thoogudeepa: जमानत मिलने के बाद पत्नी विजयलक्ष्मी के घर पहुंचे अभिनेता दर्शन, बेटे का मनाया जन्मदिन

सना ने कही यह बात
उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "इस यात्रा के हर कदम के लिए आभारी हूं। यह नई शुरुआत है!" सना की इस पोस्ट पर लोगों ने भी जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "बिग बॉस के घर से एक लग्जरी कार तक - आप बहुत आगे आ गई हैं! आप पर बहुत गर्व है।" कई प्रशंसकों ने उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की और उन्हें अपनी प्रेरणा बताया।
Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन को हुई घर का किराया देने में मुश्किल, फिल्मों में काम करने के बाद भी झेली परेशानी

इस गाने में दिखा सना का जलवा
वर्क फ्रंट की बात करें तो सना बिग बॉस ओटीटी 3 जीतने के बाद से नए प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। शो जीतने के बाद वह कई लक्जरी और लाइफस्टाइल ब्रांड उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। हाल ही में उनका गाना कहना गलत-गलत गाना रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस गाने यूट्यूब पर 91 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
Nora Fatehi: नोरा फतेही ने जब दिलबर शूट के लिए छोटे कपड़े पहनने से किया इनकार, बोलीं- मुझे मत करो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें