नए घर में मनाई दिवाली
सोशल मीडिया अकाउंट पर चाहत ने जो तस्वीरें साझा कीं, उनमें वह दिवाली पूजा करती दिखीं। साथ ही अपने करीबियों के साथ दिवाली पार्टी करती भी नजर आईं। हाथ में दीप लिए भी उन्होंने अपनी फोटो शेयर कीं। दिवाली पर नए घर में आने की खुशी चाहत के चेहरे पर साफ नजर आई।
साथ में दिखा नया दोस्त
चाहत ने एक और सरप्राइज से भी अपने फैंस को रूबरू कराया। उन्होंने एक छोटा सा डॉगी खरीदा है। इस डॉगी को उन्होंने अपना नया दोस्त बताया। असल में चाहत बहुत बड़ी डॉग लवर हैं, वह जानवरों की बहुत केयर करती हैं। इसी कारण उन्होंने दिवाली पर पटाखे नहीं जलाए। सिर्फ दीप जलाकर ही दिवाली की खुशियां मनाई।
सिंगल मां की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रही हैं
चाहत खन्ना एक तरफ अपने एक्टिंग करियर में व्यस्त रहती हैं, वहीं अपने बच्चों की परवरिश भी बहुत अच्छे से करती हैं। उनको किसी भी तरह की परेशानी और तकलीफ नहीं होने देती। दरअसल, वह एक सिंगल मदर हैं और दो प्यारी बेटियों की मां हैं। चाहत का अपने पति से काफी पहले तलाक हो गया था, तब से वह अपनी बेटियों की परवरिश अकेले कर रही हैं। चाहत पिछले साल एक फिल्म 'यात्रीज' में नजर आईं, इस फिल्म में उनका रोल काफी अलग और दमदार रहा। दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी सराहा। आगे भी वह अलग तरह के किरदार टीवी और फिल्मों में करने की ख्वाहिश रखती हैं। इस बारे में वह कई बार फैंस और मीडिया को बता चुकी हैं कि वह बतौर एक्ट्रेस खुद को परखना चाहती हैं।