फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: शालीन भनोट के टच से असहज होती हैं सौंदर्या शर्मा? बिग बॉस के सामने मान्या ने किया बड़ा खुलासा

Fri, 21 Oct 2022 01:35 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस 16' में मान्या सिंह जब कंफेशन रूम में चुगली करने आईं, तब उन्होंने सबसे पहले सुंबुल के बारे में बात की। इसके बाद उन्होंने सौंदर्या और शालीन के बारे में भी बड़ा खुलासा किया।
विज्ञापन
सौंदर्या शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में रोज नया बवाल देखने को मिल रहा है। शो को मजेदार बनाने के लिए मेकर्स हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं, जिस वजह से 'बिग बॉस' के घर में आए दिन मजेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। बीते एपिसोड में 'बिग बॉस' ने घरवालों से ढेर सारी बातें कीं। या यूं कहें कि कंटेस्टेंट्स ने 'बिग बॉस' के साथ मिलकर एक-दूसरे की चुगली की। इस दौरान मान्या सिंह ने सौंदर्या शर्मा और शालीन भनोट को लेकर एक बड़ा खुलासा है। 

विज्ञापन

दरअसल, मान्या सिंह जब कंफेशन रूम में चुगली करने आईं, तब उन्होंने सबसे पहले सुंबुल के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि सुंबुल शालीन के लिए थोड़ा-थोड़ा फील करती है। जब भी शालीन टीना के साथ बैठते हैं या बात करते हैं तब सुंबुल को जलन होती है। इसके बाद मान्या ने 'बिग बॉस' से सौंदर्या और गौतम की बात की। मान्या ने बताया कि सौंदर्या को गौतम का टच पसंद नहीं है और यह बात सौंदर्या ने ही उन्हें बताई थी।

यह भी पढ़ें:- Dhanashree Verma: टी-20 वर्ल्ड कप देखने ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं धनश्री, पोस्ट शेयर कर उर्वशी रौतेला पर कसा तंज

मान्या ने बताया कि शुरुआती दिनों में सौंदर्या शालीन को पसंद करती थीं। उसने कई बार ऐसे हिंट दिए थे, जिससे यह साबित होता है कि उसके मन में शालीन के लिए फीलिंग्स है। लेकिन फिर गौतम कैप्टन बन गया और वह गौतम की तरफ हो गई। इसके आगे उन्होंने बताया कि सौंदर्या ने ही मुझे बताया था कि शालीन उसके साथ गलत तरह से बिहेव करते हैं। सौंदर्या ने मुझसे कहा था कि शालीन के टच से मैं असहज हो जाती हूं। यह बात मैंने किसी को नहीं बताई। अगर मैं सौंदर्या की जगह होती और मुझे ऐसे टच किया जाता तो मैं उसके खिलाफ आवाज ठाती। मुझे कभी ऐसा नहीं लगा शालीन ने कभी मुझे गलत तरीके से टच किया।

यह भी पढ़ें:- Amitabh Bachchan: 'टी 20' वर्ल्ड कप के लिए बिग बी ने दीं टीम इंडिया को शुभकामनाएं, वीडियो देख आ जाएगा जोश
विज्ञापन

मान्या ने आखिर में यह भी कहा कि मैं जितना सौंदर्या को जानती हूं वो वैसी यहां नहीं है, जैसी बाहर है। मैंने हमेशा गौतम को सौंदर्या से सतर्क रहने के लिए कहा है। ऐसे इसलिए है क्योंकि मैं गौतम की परवाह करती हूं। मैं कभी चाहती कि गौतम हर्ट हो। सौंदर्या ने शिव, एमसी स्टैन को भी अनकंफर्टेबल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें