भाकरवड़ी और नीमा डेग्जोंपा शो में नजर आ चुके अक्षय केलकर ने सभी को पीछे छोड़ते हुए बिग बॉस मराठी सीजन 4 की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। शो में अक्षय को एंग्री यंग मैन कहा जाता था। वहीं फिनाले में राखी सावंत ब्रीफकेस लेकर बाहर निकल गईं।
'बिग बॉस' मराठी के सीजन 4 को अपना विनर मिल चुका है। तीन महीने तक जारी रहे शो के ग्रैंड फिनाले में अपूर्वा नेमलकर, अमृता ढोंगडे, अक्षय केलकर, राखी सावंत और किरण माने पहुंचे थे। सभी को पीछे छोड़ते हुए अक्षय केलकर ने सीजन 4 की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। अक्षय केलकर हिंदी टीवी शो 'भाकरवड़ी' और 'नीमा डेग्जोंपा' में नजर आ चुके हैं। वहीं, अक्षय की ट्रॉफी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
अक्षय केलकर बिग बॉस मराठी सीजन 4 की ट्रॉफी के साथ और भी प्राइज मनी अपने नाम की है। वहीं, टॉप के लिए अपूर्वा नेमलेकर और अक्षय केलकर के बीच कांटे की टक्कर हुई और 'भाकरवड़ी' फेम अभिनेता बाजी मारने में कामयाब रहे। वहीं, किरण माने तीसरे नंबर पर रहीं। इसके अलावा राखी सावंत 9 लाख रुपये का ऑफर लेकर शो से बाहर आ गईं। ब्रीफकेस के साथ राखी ने बेस्ट तोड़फोड़ कंटेस्टेंट का खिताब भी अपने नाम किया।
Akshay Kumar: मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हो रही अक्षय के बेटे आरव की तस्वीर, कौन है जानिए
विज्ञापन
अक्षय केलकर को विजेता बनने के बाद 5 लाख के चेक के साथ-साथ 15.55 लाख रुपये भी मिले हैं। इसके अलावा एक मशहूर ज्वेलर की तरह से 10 लाख रुपये का बंपर गिफ्ट वाउचर भी दिया गया। स्पॉन्सर्स की तरफ से अक्षय को एक सोने का नेकलेस भी मिला। शो में अक्षय के गेम को काफी पसंद किया गया। वहीं, उन्हें एंग्री यंग मैन भी कहा जाता था।