टीना दत्ता और जय भानुशाली
- फोटो : सोशल मीडिया
शेयर किए गए इस प्रोमो वीडियो को अब तक 42 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। 'हम रहें न रहें हम' के इस वीडियो में लोग जय और टीना के किरदार को काफी पसंद कर रहे हैं। इस सीरियल में जय भानुशाली 'शिव' के किरदार में नजर आएंगे। शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि शो का किरदार यानी 'शिव' रनबगढ़ के ऊंचे खानदान का बेटा है,जो कि अपने परिवार की परंपरा और रुतबे से बंधा हुआ है। उसके परिवार के परंपराओं में बदलाव करना मुमकिन नहीं है।
वहीं, शो में टीना एक चुलबुली लड़की के किरदार में नजर आ रही हैं। 'शिव' के लाइफ में उनकी एंट्री काफी शानदार तरीके से होती है और फिर यही से दोनों की लाइफ में बदलाव आता है। उनके आने से न केवल' शिव' की जिंदगी में बदलाव आएगा, बल्कि उनके परंपराओं से बने महल में भी भूचाल ला देगा। इस वीडियो में जय भानुशाली कहते नजर आते है, "कभी सोचा नहीं था कि तूफान को रनबगढ़ हम लाएंगे।"