फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharti Singh: बॉडी शेमिंग को लेकर भारती ने कही यह बात, बोलीं-लोगों ने मोटी जैसे शब्दों से किया ट्रोल

Fri, 10 Mar 2023 10:53 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने बताया कि लोगों ने उन्हें कई तरह से टारगेट किया है। उन्हें कई बार उनके शरीर को लेकर ट्रोल किया गया है, यहां तक कि इस मुकाम तक पहुंचने से पहले भी कई बार उनका मजाक बनाया गया है और लोग उन्हें अलग अलग नामों से पुकारते थे।
विज्ञापन
Bharti Singh - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अपने काम से टीवी की दुनिया में पहचान बनाई है। उन्होंने अपने काम के जरिए एक अलग मुकाम हासिल किया है। भारती की इस पॉपुलैरिटी के पीछे सालों की मेहनत शामिल है। कॉमेडी क्वीन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि लोगों ने उन्हें कई तरह से टारगेट किया है। उन्हें कई बार उनके शरीर को लेकर ट्रोल किया गया है, यहां तक कि इस मुकाम तक पहुंचने से पहले भी कई बार उनका मजाक बनाया गया है और लोग उन्हें अलग अलग नामों से पुकारते थे। 

विज्ञापन

Bharti Singh - फोटो : social media
बॉडी शेमिंग को लेकर भारती ने कही यह बात
भारती सिंह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि करियर के शुरुआती दिन काफी मुश्किल थे। उन्हें उस वक्त कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उस दौरान अक्सर उनके शरीर को लेकर काफी कुछ कहा सुनना पड़ा था, लोग उन्हें कई नामों से पुकारा करते थे। उन्होंने बताया कि कोई उन्हें मोटी, गेंडी, तो कोई हाथी कहता था। उन्होंने बताया कि वह इस को पूरी तरह से स्वीकार कर चुकी थी कि वह मोटी हैं। उन्होंने आगे कि कहा मैं किसी हलवाई की बेटी नहीं हूं, मैं तो मिडिल क्लास से भी नहीं हूं। मैं एक पुअर क्लास से आती हूं और मैं उसी तरह का खाना खाकर मोटी हो गई है तो क्या करूं? उन्होंने कहा कि वह हमेशा ही अपने मोटापे से खुश थीं और आज भी हैं और मैं जैसी हूं अच्छी हूं। 

Love Story: रोमांस के किंग शाहरुख की लव स्टोरी पता है? पहली ही नजर में इस लड़की को दे बैठे थे दिल

Bharti Singh Husband - फोटो : social media
हर्ष के साथ शादी पर भी भारती हुईं थी ट्रोल
कॉमेडी क्वीन ने अपने पति हर्ष को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें हर्ष को एक दूसरे से प्यार हो गया था और इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। उन्होंने बताया कि लोगों ने उन्हें उस वक्त भी ट्रोल किया था। लोगों के मुताबिक किसी भी मोटी लड़की को मोटे लड़के से ही शादी करनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर आगे कहा कि मैं अच्छे से जानती हूं कि मैं मोटी हूं और यह मेरी लाइफ है फिर चाहे मैं किसी से भी शादी करूं। 

श्वेता की सादगी लूट लेगी आपका दिल
विज्ञापन

Bharti Singh - फोटो : social media
साल 2017 में हर्ष संग की थी शादी
आपको बता दें कि भारती सिंह ने लेखक हर्ष लिंबाचिया से साल 2017 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भारती अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। 

Deepika Padukone: ऑस्कर के लिए रवाना हुईं दीपिका पादुकोण, बॉसी लुक में आईं नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें