फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 6 के वीकेंड पर मचा धमाल

Tue, 16 Oct 2012 09:18 AM IST
- अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
हैलो फ्रेंड्स! हमने आपको बिग बॉस सीजन 6 के लगातार पांच दिन तक की कहानी बातई थी आज हम आपको बिग बॉस के घर में बिग बॉस के सेट पर वीकेंड की कहानी बताएंगे यानी शनिवार और रविवार की।
विज्ञापन


सुपर सैटरडे विद सलमान खान
शनिवार की रात जहां सुपरसेटरडे विद सलमान खान के साथ रही वहीं इसी दिन स्टूडेंट ऑफ द ईयर के सितारे भी बिग बॉस के मंच पर जा पहुंचे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए। वहीं राधे यानी तोते ने भी बिग बॉस के मंच पर खूब आग लगाई और बिग बॉस के घर में एक-दूसरे को भड़का रहे बिग बॉस के सदस्यों की फुटेज भी दिखाई।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने मचाई धूम
शनिवार को जहां आलिया ने अपनी फिल्म के गाने पर डांस किया वहीं आलिया ने अपने साथ सल्लू मियां को भी खूब नचाया। वहीं इसी मच पर फिल्म के हीरो वरूण धवन और सिद्घार्थ मल्होत्रा ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इन सबके बाद एंट्री की स्टूडेंट ऑफ द ईयर के निर्देशक करण जौहर ने।
विज्ञापन


करण ने जहां बिग बॉस के घर में जाने की जिद्द की वहीं करण बिग बॉस के घरवालों के लिए कुछ जरूरी सामान भी लाएं। इतना ही नहीं करण जौहर ने भी सलमान, आलिया के साथ मिलकर लाइव परफॉर्मेंस दी। यानी इन्होंने मिलकर बिग बॉस के मंच पर चार चादं लगा दिए।

निरहुआ दिखे नए अंदाज में
बिग बॉस के घर से बाहर होने के बाद निरहुआ एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे थे। निरहुआ ने सलमान खान से बिग बॉस के घर के अपने ना सिर्फ अनुभवों को बांटा बल्कि सल्लू मियां के साथ एक गेम भी खेला। गेम के दौरान दिनेश निरहुआ को बिग बॉस के सदस्यों के नाम के आगे उनकी एक पहचान का बोर्ड लगाना था, जैसे- उन्होंने काशिफ के नाम के आगे बोल बच्चन लिखा तो, असीम त्रिवेदी के आगे हवा का झोंका। वहीं सपना को झांसी की रानी कहा तो, उर्वशी को मीठी छुरी। इतन ही नहीं व्रिजेश को अक्ल का दुश्मन, करिश्मा को एटम बॉम्ब, संपत को नौटंकी करार दिया। आमतौर पर बिग बॉस के घर से बेघर हुए सदस्यों को एक सोफे पर बैठाकर उनकी लंबी बातचीत की जाती थी लेकिन इस बार ये फॉमेट भी बदला-बदला नजर आया।

निरहुआ के जाने से माहौल गमगीन
वीकेंड पर बिग बॉस के सभी दर्शकों ने मस्ती की। लेकिन इसके अलावा बिग बॉस के घर में शनिवार और रविवार एकदम अलग ही माहौल था। शनिवार को जहां निरहुआ के घर से जाने से सभी बहुत बुरा महसूस कर रहे थे और पूरा माहौल गमगीन था और सभी बेहद अपसेट थे।

कैप्टन की पदवी छिनी
एक सप्ताह बाद बिग बॉस ने घोषणा कर दी की अब निकेतन मैडॉक का कैप्टन का कार्यकाल समाप्त हो गया है तो वे कैप्टन के रूम में उनका प्रवेश अब वर्जित है। इससे निकेतन को बेह सुकून मिला।

दूसरे सप्ताह की नॉमिनेश प्रक्रिया शुरू
कैप्टन के कार्यकाल की समाप्ति के साथ ही दूसरे सप्ताह की नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो गई, जिसे सुन सब हैरान परेशान हो गए। सबको बारी-बारी से कन्फेशन रूम में बुलाया गया और नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस पूरी प्रक्रिया में राजीव को 5, काशिफ को 8 और संपत को 5 वोटों से नॉमिनेट किया गया।

जब सिद्दू पाजी अड़े
इस नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान सिद्दू पाजी अड़ गए कि वे किसी को भी नॉमिनेट नहीं करेंगे। जिसके कारण बिग बॉस ने हर प्रतिभागी को सजा देते हुए सबको नॉमिनेट कर दिया। जिससे सभी सदस्य दो गुटों में बंट गए। एक गुट सिद्दू पाजी के समर्थन में तो दूसरी तरफ उनके खिलाफ। इससे पूरे घर का माहौल खराब हो गया और सभी प्रतिभागी रूल्स तोड़ने पर आमदा हो गए।

राजीव और निकेतन से बिग बॉस से मिलने की जिद की
इस पूरे खराब माहौल में निकेतन और राजीव लगातार बिग बॉस से मिलने की जिद कर रहे थे जिससे रविवार की सुबह उन्हें बिग बॉस से मिलने का मौका मिला। दोनों ने अपनी बात रखी कि नॉमिनेशन की प्रक्रिया सबके लिए बराबर होनी चाहिए। इससे बिग बॉस ने दोनों को सलाह दी कि वे पूरे परिवार के साथ मिलकर सिद्दू जी का समझाएं।

पूरे घर में मची अफरा-तफरी
सबके समझाने और बिग बॉस का फरमान सुनाए जाने के बाद भी सिद्दू पाजी अपनी बात पर अड़े रहे। जिससे उनके खिलाफ घर के सदस्य उनके बारे में बुरा-भला कहने लगे। आखिर में हारकर सिद्दू पाजी वोट करने जा पहुंच और उन्होंने बिग बॉस से कहा कि वे अपनी मन की आवाज सुनकर वोट देने आए हैं उन्हें स्वार्थी और दोगुले लोग पसंद नहीं है, इसीलिए वे वोट जरूर करेंगे। उनके इस फैसले से बिग बॉस के घर में खुशहाली आ गई और आखिरकार बिग बॉस की नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हुई।

नॉमिनेट प्रतिभागियों को मिला मौका
पिछले सप्ताह की तरह इस सपताह भी प्रतिभागियों को नॉमिनेशन से बाहर आने का मौका मिला। इसके लिए काशिफ को मार्शल आर्ट स्टाइल में डांस परफॉर्म करना था, वहीं संपत जी को घर के माहौल और लोगों को ध्यान में रख एक कवितामयी गीत लिखना था और राजीव को अपनी कविता को एक गीत की तरह गाते हुए परफॉर्म करना था।  

संपत भी एक बार फिर बची
बिग बॉस के घर में परफॉर्म करने के बाद संपत जी का परफॉर्मेंस घर के सदस्यों को बेहद अच्छा लगा, सबने उन्हें बहुत प्रोत्साहन दिया और इस प्रतियोगिता में संपत जी विजयी रहीं और अपना नाम नॉमिनेशन की प्रक्रिया से बाहर करवा लिया।

आठवें दिन क्या रहेगा खास
आज आप राजीव का एक साथ दो-दो लड़कियों के साथ फ्लर्ट करता देखेंगे, वहीं डेल्नाज जो कि पिछले कई दिनों से असीम के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश कर रही हैं वे असीम के लिए एक गाना गाएंगी। वहीं सपना सिद्दू पाजी को अपने टैटू का राज बताती नजर आएंगा और सिद्दू पाजी अपने क्रिकेट कमेंटरी के दिनों को याद करते नजर आएंगे। आज के शो में एक बात खास रहेगी कि सिद्दृ पाजी लड़कियों को पगड़ी बांधना सिखाते नजर आएंगे और करिश्मा बिग बॉस के घर में आने के कारण और मकसद से पर्दा उठाती दिखेंगी। अब आगे और क्या-क्या होगा बिग बॉस के घर में ये हम आपको कल बताएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें