हैलो फ्रैंड्स! रोजाना की तरह आज हम आपको ‘बिग बॉस 6’ के फोर्थ डे के बारे में बातएंगे। यूं तो बिग बॉस अपनी कंट्रोवर्सीज के लिए जाना जाता है लेकिन आज बिग बॉस में कंट्रोवर्सीज तो नहीं लेकिन एक चीज है तो दिखाई पड़ने लगी है वो है एक-दूसरे के प्रति नाराजगी। तो चिलए आइए जानें बिग बॉस के घर में कल क्या रहा खास।
आशिमा बन रही है डेल्नाज की वेलिवशर
आशिमा डेलनाज को पूरी तरह से सपोर्ट कर रही है और उसे नई जिदंगी शुरू करने की सलाह दे रही है। वो उसे अकेले रहने के बजाय नया पार्टनर ढूंढने के लिए उकसा रही है। नए टास्क ने किया कमाल बिग बॉस में नए-नए टास्क आना बहुत आम बात है। लेकिन ये टास्क वाकई मजेदार था। सिद्दू जी डे थ्री में अपना टास्क ठीक से नहीं कर पाए थे जिसके एवज में उन्हें दा पनीशमेंट मिली। इनमें से एक थी दोपहर का सबके लिए खाना बना और दूसरी थी घर की महिला सदस्यों के साथ भांगड़ा करना। इस टास्क से घर में टेंशन के माहौल से खुशी का माहौल बन गया और सभी तैयारी में जुट गए, हालांकि ये टास्क सक्सेसफुल रहे।
डेल्नाज राजीव को धमकाती दिखी
डेल्नाज ने अपने पूर्व पति राजीव को समझाते हुए कहा कि वो उसके और अपने तलाक को घर के अन्य सदस्यों के सामने तमाशा ना बनाए खासतौर पर उसके सामने, यदि वो ऐसा करना चाहता है तो उसकी इच्छा लेकिन डेलनाज उसको वॉर्न कर रही है। पूल में नहाई सुंदरिया बंगाली बाला शांयती घोष और सपना पानी में नहाने के लिए कूदी ही थी कि कुछ ही पलों में राजीव ने भी पूल में छलांग लगा दी, जिससे गांधी जी के बंदर ने आंखें बंद करते हुए सबको याद दिला दिया कि दर्शकों को कुछ भी गलत दिखलाई नहीं पड़ेगा।
डेल्नाज का सेक्सी डांस
सिददू को किचन में आशिका खाना बनाने में मदद करती है, वहीं डेलनाज सिद्दू जी का मनोरंजन करने के लिए, 'आप जैसा कोई मेरी जिदंगी में आए, तो बात बन जाए', गाने पर सेक्सी अंदाज में डांस करती दिखाई पड़ीं।
राजीव की शायरी असीम के बाद अब राजीव भी शेयरों-शायरी करने लगे हैं। हालांकि राजीव खुद से ही गुनगुना रहे थे।
घर में आ रहा है मजा
घर है एक सजा,
ऊपर वाले तेरी क्या है रजा,
कभी खुल के मिल,
कभी मुझे बता
राजीव-डेलनाज पर चर्चा
इन दोनों के रिश्ते को बिग बॉस में एक बडा मुद्दा बनाया जा रहा है। हर कोई इन्हीं की चर्चा करता नजर आता है। नवज्योत सिंह, व्रिजेश और आशका भी इस पर गहनता से चर्चा करते नजर आएं।
बिना वजह लड़ाईयां हुई शुरू
सपंत अपने पासपोर्ट बनवाने की दास्तां बता रही थीं वहीं व्रिजेश उनसे इसी बात पर बेवजह उलझ पडे। इधर घर का कैप्टन निकेतन लगातार काशिफ की शिकायत कर रहा था। काशिफ ने निकेतन की जैकेट पहन ली तो इसी बात में दोनों में बहस हो गई। काशिफ को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो मीडिया में छाए रहने के लिए पूरी ट्रेनिंग लेकर आए हैं। उर्वशी और आशिका को राजीव के किचन के काम में हाथ बंटाने से प्रॉब्लम आने लगी हैं। जिससे इनके झगड़े भी आए दिन की तरह आम होने लगे हैं।
सिद्दू बने काशिफ के शुभचिंतक
निकेतन से झगड़े को लेकर सिद्दू काशिफ को समझाते नजर आए और उसे उसके टैलेंट के बलबूते जीतने की सलाह देते दिखे।
क्यों रोई डेलनाज
डेलनाज शो के दौरान एक बार नहीं दो बार नहीं बल्कि बार-बार रोती दिखाई पड़ रही है। एक और जहां शायंती, उर्वशी और डेल्नाज बैठे थे और काशिफ की बात कर रहे थे तो, बातचीत के दौरान पूअर लोगों की बाते होने लगी जिससे डेल्नाज अचानक रो पड़ी, वहीं असीम त्रिवेदी जब अपने जेल के दिनों की बदत्तर जिदंगी को याद करने लगे तो डेल्नाज को रोना आ गया कि एक अच्छे इंसान के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था। अब ये डेलनाज का बार-बार रोना दर्शकों की सहानुभूति बटोरना है या राजीव के मैटर से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचना है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
अब देखना होगा आज रात के एपीसोड में बिग बॉस के घर से कौन बाहर का रास्ता देखेगा। आप सपना, करिश्मा, दिनेश और असीम त्रिवेदी में ये किसे बिग बॉस के घर से बहार निकलवाना चाहते हैं? अपनी राय दें।