फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: घरवालों के बीच शुरू हुआ झगड़ा, कुनिका और जीशान कादरी के बीच जमकर हुई बहस; जानिए क्यों?

Fri, 29 Aug 2025 12:52 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘बिग बॉस 19’ के अभी कुछ ही एपिसोड सामने आए हैं। चंद दिनों ही शो के कंटेस्टेंट्स यानी घरवालों के बीच फूट पड़ने लगी है। जल्द ही एक बड़ा घमासान शो के कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाला है। 
विज्ञापन
बिग बॉस 19 के प्रतियोगियों के बीच जमकर हुई बहस - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन शुरू हुआ है। अब तक शो के कंटेस्टेंट्स के बीच छोटी-मोटी बहस हो रही। लेकिन शो के नए प्राेमो में कुनिक और जीशान कादरी के बीच जमकर झगड़ा हो रहा है। एक टास्क के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि कुनिका, जीशान पर चिल्लाने लगी, जिसके जवाब में जीशान का भी रिएक्शन सामने आया। 

कैप्टन बनने के लिए टास्क, आपस में भिड़ गए कंटेस्टेंट्स 

विज्ञापन

कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर एक नया प्रोमाे शेयर किया गया है, जिसमें कैप्टन बनने से जुड़ा एक टास्क कंटेस्टेंट्स पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। इस टास्क के दाैरान जीशान एक कार्ड बोर्ड तोड़ते दिखे, जिसे देखकर कुनिका नाराज हो गईं। वह जीशान पर चिल्लाने लगीं, जिस पर जीशान ने भी ऊंची आवाज में जवाब दिया। इस वजह से बिग बॉस के घर में गर्मा-गर्मी का माहौल बन गया। कुछ और कंटेस्टेंट्स भी आपस में बहस करते दिखे।  

ये खबर भी पढ़ें: Tanya Mittal: तान्या मित्तल ने किया 'खेला', माचिस की तीली बनकर 'मां-बेटे' के रिश्ते में डाली दरार
 

 

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: बिग बॉस ने पलटा गेम, फरहाना भट्ट के हाथ लगी बड़ी पावर; नए रूम में पहुंचे गौरव खन्ना 

क्या है इस बार ‘बिग बॉस’ का कॉन्सेप्ट 
‘बिग बॉस 19’ में इस बार बहुत सारा फन होने वाला है। दरअसल, शो का कॉन्सेप्ट पॉलिटिक्स से इंस्पायर है। जिसमें शो में भाग लेने वाले प्रतियोगी मिलकर अपनी सरकार बनाएंगे। इसके लिए क्या-क्या रास्ते कंटेस्टेंट्स अपना रहे हैं, यह धीरे-धीरे दर्शकों को देखने को मिल ही रहा है। 

शो में शामिल में ये चर्चित कंटेस्टेंट्स 
‘बिग बॉस 19’ में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, एक्ट्रेस कुनिका, सिंगर अमान मलिक के अलावा कुछ इंफ्लुएंसर भी शामिल हैं। इस रियलिटी शो को इस बार भी सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें