फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pati Patni Aur Panga: 'पति पत्नी और पंगा' की टीम ने लिया बप्पा का आशीर्वाद, गुरमीत-देबिना के घर पर की पूजा

Fri, 29 Aug 2025 12:26 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Gurmeet Choudhary Debina Bonnerjee: गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने इस साल पूरे उत्साह के साथ अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया। वहीं टीवी शो 'पति पत्नी और पंगा' की टीम उनके घर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची।
 
विज्ञापन
पति पत्नी और पंगा - फोटो : इंस्टाग्राम@debinabon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' इन दिनों दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस शो में टीवी और रीयल लाइफ की प्रसिद्ध जोड़ियां नजर आ रही हैं। आज 'पति पत्नी और पंगा' की टीम गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के घर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची। 
विज्ञापन

 

गुरमीत का पोस्ट
गुरमीत और देबिना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं, जिनमें शो के प्रतियोगी अविका गौर, मिलिंद चंदवानी, स्वरा भास्कर, फहाद अहमद, अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय बप्पा के सामने उनके साथ पोज देते नजर आए। तस्वीरों में उनकी बेटियां लियाना और दिविशा भी दिखीं। इस पोस्ट के साथ गुरमीत ने लिखा, 'बप्पा के साथ सभी के साथ उत्सव मना रहा हूं... इस खुशी से बढ़कर कुछ नहीं। गणपति बप्पा मोरया'

गुरमीत और देबिना के बारे में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरमीत और देबिना ने 2006 में गुपचुप शादी की थी। 2011 में उन्होंने अपनी शादी को आधिकारिक किया। उनकी पहली बेटी लियाना अप्रैल 2022 में और दूसरी बेटी दिविशा नवंबर 2022 में पैदा हुई।

 
विज्ञापन

पति पत्नी और पंगा शो
गुरमीत और देबिना इन दिनों रिएलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं। इस शो को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी होस्ट कर रहे हैं। 'पति-पत्नी और पंगा' 2 अगस्त को शुरु हुआ था। इस शो में टीवी कपल बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। दर्शक भी इस शो को खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस शो में देबिना बनर्जी और गुरमीत के अलावा रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला, हिना खान और रॉकी जायसवाल, सुदेश लहरी और ममता लहरी, अविका गौर और मिलिंद चतुर्वेदी जैसी कई मशहूर जोड़िया नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: Salman Khan: टाइट सिक्योरिटी के बीच सलमान ने किया डांस, पूरे खान परिवार ने धूम धाम से किया गणपति विसर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें