बिग बॉस 19 में मृदुल तिवारी को लगी चोट
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
‘बिग बॉस 19’ जब से शुरू हुआ है, तब से लड़ाई-झगड़ा इस शो के हर एपिसोड में देखने को मिल रहा है। हाल ही में कैप्टेंसी टास्क में दो कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़ गए। इसी वजह से मृदुल तिवारी को चोट लग गई। प्रोमो देखकर मृदुल के फैंस काफी दुखी नजर आए।
मृदुल तिवारी को लगी चोट
कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर एक अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो साझा किया गया है। जिसमें कैप्टेंसी टास्क दिखाया गया। बिग बॉस 19 के घरवालों ने दो टीम बनाईं, जिन्हें एक टास्क पूरा करना था। इस टास्क के दौरान अभिषेक बजाज और बसीर अली के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। दो के बीच खूब बहस हुई। साथ ही अभिषेक बजाज के कारण मृदुल तिवारी को चोट भी पहुंच गई। उनके होंठ से खून निकलने लगा। चोट लगने पर उनकी आंखों में आंसू आ गए।
झगड़े को लेकर यूजर्स ने दिए रिएक्शन
जब मृदुल तिवारी के फैंस ने उन्हें चोटिल देखा तो काफी दुखी हुए। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘मृदुल को खून निकाल दिया। मृदुल भाई बिग बॉस के लिए बहुत शरीफ है। ये लोग इसे चबा जाएंगे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मृदुल भाई’ और हार्ट इमोजी बनाएं। वहीं कुछ लोगों ने टास्क में बसीर अली की तारीफ की। बताते चलें कि जब कभी बिग बॉस में किसी कंटेस्टेंट को चोट लगती है और कोई और व्यक्ति इसका जिम्मेदार होता है तो उस पर एक्शन लिया जाता है। अब देखना होगा कि अभिषेक बजाज और बसीर अली में से किस तरह एक्शन लिया जाता है।
ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: गौरव खन्ना या कुनिका सदानंद, कौन है 'बिग बॉस 19' का सबसे महंगा कंटेस्टेंट?
कौन है मृदुल तिवारी
मृदुल तिवारी की बात करें तो वह एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह इन दिनों बिग बॉस 19 में बतौर प्रतियोगी शामिल हुए हैं।