फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parag Tyagi: पराग त्यागी ने पूरा किया शेफाली जरीवाला का अधूरा सपना, लॉन्च किया पत्नी के नाम का NG0

Wed, 03 Sep 2025 10:55 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shefali Jariwala NGO: पराग त्यागी ने अपनी दिवंगत पत्नी शेफाली जरीवाला की आखिरी इच्छा को पूरा करते हुए एक NGO की शुरुआत की है। इस बात की जानकारी पराग ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दी है।
 
विज्ञापन
पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला - फोटो : इंस्टाग्राम@paragtyagi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पराग त्यागी ने अपनी दिवंगत पत्नी शेफाली जरीवाला की याद में एक एनजीओ शुरू किया है, जिसका नाम शेफाली जरीवाला राइज फाउंडेशन है। इस बात की जानकारी पराग ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो के जरिए शेयर की है।
विज्ञापन

 

पराग का पोस्ट
शेफाली का 27 जून, 2025 को 42 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद, पराग उनकी इच्छा को पूरा करने के लिए यह कदम उठा रहे हैं। पराग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि शेफाली के यूट्यूब चैनल से होने वाली कमाई इस एनजीओ के लिए जाएगी। यह एनजीओ गरीब बच्चों की शिक्षा और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करेगा।
 

शेयर किया वीडियो
पराग ने वीडियो में कहा कि शेफाली का सपना जरूरतमंदों की मदद के लिए एक एनजीओ शुरू करना था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जल्द ही यूट्यूब पर परी का चैनल आएगा। मेरा इंस्टाग्राम और यूट्यूब शेफाली और उनके फाउंडेशन को समर्पित है। इससे होने वाली कमाई फाउंडेशन के लिए जाएगी। आपका प्यार और आशीर्वाद हमें चाहिए ताकि हम उनका सपना पूरा कर सकें।'
विज्ञापन

शफाली को मिस कर रहे हैं फैंस
शेफाली के निधन से उनके फैंस और सेलेब्स सदमे में हैं। शेफाली बिग बॉस 13 में नजर आई थीं और उनकी कमी सभी को खल रही है। एक फैन ने लिखा, 'आप की आवाज में इतना दर्द है कि कैसे कोई इतना प्यार कर सकता है शेफाली मैम जहां भी हैं आपको देख रही होंगी बस आप खुश रहें', एक और फैन ने लिखा, 'प्यार शाश्वत है, किसी के अभाव में प्यार करना सच्चा प्यार है और आप यह साबित करते हैं', एक और फैन ने लिखा, 'आपको सदैव शक्ति प्रदान करें', एक और फैन ने लिखा, 'तुमने मुझे रुला दिया सच्चा प्यार', एक और फैन ने लिखा, 'मिस यू परी दीदी आपका सपना पराग भाई पूरा कर रहे हैं हम सब साथ हैं भाई', एक और फैन ने लिखा, 'आप बहुत अच्छा कर रहे हैं सर।'

यह भी पढ़ें: Salma Hayek: सलमा हायेक ने हॉट रेड बिकिनी में मनाया 59वां जन्मदिन, प्रियंका चोपड़ा ने कहा 'क्वीन'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें