बच्चे पर हुए कमेंट पर दिया जवाब
विवियन डीसेना ने अपने बच्चे को लेकर कहा कि दो ढाई साल के बच्चे को वैसे भी इतना सेंस नहीं होता है। मैंने अपने दिल में कभी ऐसा कोई उल्टा ख्याल दिल में नहीं रखा है। मैं आगे के लिए अपनी जर्नी को देखकर काम करना चाहता हूं।
करणवीर मेहरा को लेकर बोले विवियन
मीडिया से बातचीत में पूछा गया कि क्या आप करण के साथ कॉफी डेट पर जाएंगे या आप दोनों फुटबॉल ग्राउंड में दिखेंगे। इस पर विवियन ने कहा कि मैं फ्यूचर का तो नहीं बता सकता, देखता हूं, ऐसा जरूर होना चाहिए।