फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Grand Finale: इस प्रतिभागी को जीतते देखना चाहती हैं शिल्पा शिरोडकर, साझा की दिल की बात

Sun, 19 Jan 2025 03:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस 18 के विजेता का एलान होने में अब सिर्फ चंद घंटे बाकी हैं। आज रविवार 19 जनवरी को आखिरकार  ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। शो में बतौर प्रतिभागी हिस्सा लेने वाली अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर आखिर किसे जीतता देखना चाहती हैं? जानते हैं
विज्ञापन
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद विदा ले रहा है। आज शो के विनर का पता चल जाएगा। दर्शकों की धड़कनें तेज हैं। सभी अपने-अपने पसंदीदा प्रतिभागी की जीत के लिए दुआ कर रहे हैं। शो के शीर्ष छह प्रतियोगी दौड़ में हैं। इनके नाम हैं- अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चुम दरांग, विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा और रजत दलाल। शो के इस सीजन में बतौर प्रतिभागी आईं अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर किसे ट्रॉफी पाते देखना चाहती हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है।

विज्ञापन

इस प्रतिभागी का लिया नाम
इस बार के सीजन में शिल्पा शिरोडकर ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हालांकि, अब वे शो से बाहर हैं। मगर, आज फाइनल मुकाबले के दौरान वे भी मौजूद रहेंगी। हाल ही में जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें शिल्पा कहती दिख रही हैं कि वे करण वीर मेहरा को जीतते हुए देखना चाहती हैं।
 

शिल्पा ने फैंस का जताया आभार
वीडियो में शिल्पा कहती दिख रही हैं, 'मैं हूं शिल्पा शिरोडकर। फाइनली, फिनाले का दिन है। मैं जा रही हूं फिनाले के लिए बिग बॉग के सेट पर। मेरे हिसाब से मेरा विनर है करण वीर मेहरा। आपको क्या लगता है? आप भी बताइए। आप सभी ने हमें जो प्यार और इज्जत दी उसके लिए सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया'। 

Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस के विजेता को मिलेगी कितनी मोटी रकम, कब और कहां देख सकेंगे सलमान खान का शो
विज्ञापन

विजेता को क्या मिलेगा?
शिल्पा के पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट की झड़ी लग गई है। करण वीर के बाद यूजर्स सबसे ज्यादा विवियन और रजत दलाल का लिख रहे हैं। विजेता की किस्मत का फैसला अब चंद घंटों में होने वाला है। कथित तौर पर विजेता के नकद पुरस्कार के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं, जो पिछले सीजन की तरह ही 50 लाख रुपये होने की उम्मीद है। ट्रॉफी के बाद विनर को यह राशि मिलेगा।

Bigg Boss 18: ग्रैंड फिनाले से पहले गर्म हुआ बिग बॉस के घर का माहौल, इस बात पर विवियन और करण में हुई नोंकझोक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें