फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Elimination: 'बिग बॉस 18' से कटा इस वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी का पत्ता, इस आधार पर लिया गया फैसला

Fri, 29 Nov 2024 09:55 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस 18' से एक वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी का पत्ता कट गया है। हालांकि, ये एविक्शन दर्शकों की वोटिंग के आधार पर नहीं हुआ है। आइए इस फैसले के पीछे की असली वजह जान लेते हैं-
 
विज्ञापन
बिग बॉस 18 एविक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस हफ्ते 'बिग बॉस 18' के एविक्शन की चर्चा चरम पर है। इस बार सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो से दो प्रतियोगी बाहर हो जाएंगे। हाल ही में 'बीबी 18' हाउस में आधी रात को निष्कासन की प्रक्रिया हुई। इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर पहले ही आ चुकी है। प्रतियोगियों को 'बीबी 18' से तीन वाइल्डकार्ड प्रतियोगियों एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा, और अदिति मिस्त्री में से एक को वोट देना था। आइए जानते हैं कि वोटों के आधार पर किस वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी का पत्ता कट गया है-

विज्ञापन

अदिति मिस्त्री होंगी शो से बाहर 

कथित तौर पर अदिति मिस्त्री को रियलिटी शो से बाहर कर दिया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में बिग बॉस ने प्रतियोगियों को सूचित किया था कि इस बार एक वाइल्डकार्ड प्रतियोगी को बाहर कर दिया जाएगा। हालांकि, एडिन, यामिनी और अदिति में से एक का निष्कासन घरवालों के वोटों के आधार पर होगा। ऑनलाइन इस बात की जोरदार चर्चा है कि अदिति को 'बिग बॉस 18' से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 

निर्माताओं ने साझा की पोस्ट 

इससे पहले आज, 'बिग बॉस 18' के निर्माताओं ने एक प्रोमो साझा किया जिसमें प्रतियोगियों को निष्कासन प्रक्रिया के दौरान एडिन, यामिनी और अदिति के खिलाफ वोट करते हुए दिखाया गया है। इस झलक को साझा करते हुए, कलर्स टीवी ने उल्लेख किया, 'वाइल्डकार्ड एंट्रीज ने ली है बैकसीट, तो क्या हो जाएगी उनकी घर से एग्जिट? देखिए बिग बॉस18, सोम-शुक्र रात 10 बजे और शनिवार-रविवार 9:30 बजे, सिर्फ कलर्स और जियो सिनेमा ऑफिशियल पर।'


कौन हैं अदिति मिस्त्री? 

अदिति मिस्त्री एक लोकप्रिय मॉडल और डिजिटल क्रिएटर और फिटनेस इन्फ्लुएंसर हैं। मॉडल अपनी आकर्षक इंस्टाग्राम उपस्थिति और फिटनेस के प्रति जुनून के लिए जानी जाती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह फिटनेस से जुड़े कंटेंट प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदिति की कुल संपत्ति करीब 5 करोड़ रुपये है। वह मुख्य रूप से मॉडलिंग, इन्फ्लुएंसर वर्क और फिटनेस ट्रेनिंग से कमाई करती हैं।
 

Bigg Boss 18: करण वीर मेहरा को मिला दोस्ती में धोखा, ऐसा क्या कर दिया शिल्पा शिरोडकर ने!

विज्ञापन

'बिग बॉस 18' से होगा एक और एविक्शन

सप्ताह की एक और निष्कासन प्रक्रिया दर्शकों के वोटों पर आधारित होगी। 'बिग बॉस 18' के सात प्रतियोगी खतरे के दायरे में हैं। करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, तजिंदर बग्गा, विवियन डीसेना, सारा अरफीन खान, श्रुतिका और कशिश कपूर को रियलिटी शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है। इन सात प्रतियोगियों में से एक रियलिटी शो से बाहर हो जाएगा।
 

Rupali Ganguly: रूपाली गांगुली ने साझा की एक पोस्ट, सौतेली बेटी ईशा को नाम लिए बगैर दिया जवाब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें