फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg boss 18: तो क्या ये दोनों हैं बिग बॉस के टॉप 2 फाइनलिस्ट, प्रोमो में दिखा इनका रुवाब

Sun, 19 Jan 2025 03:35 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें रजत दलाल और विवियन डीसेना के बीच तकरार दिखाई गई है, तो क्या यही दोनों बिग बॉस के टॉप 2 कंटेस्टेंट हैं।
विज्ञापन
रजत दलाल-विवियन डीसेना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 18 के फिनाले को लेकर फैंस की उत्सुकता का कोई जवाब नहीं है। बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले को लेकर मेकर्स ने प्रोमो जारी किया है। इसमें रजत दलाल और विवियन डीसेना को लेकर प्रोमो बताया है।
विज्ञापन


इन सितारों को लेकर आया प्रोमो
इसमें रजत कहते हैं लोगों के वार का दिया मैंने मुंह तोड़ जवाब क्योंकि यही है मेरा असली रुवाब। वहीं, विवियन कहते हैं मेरा काम नहीं है कुछ कहना क्योंकि नाम ही काफी है विवियन डीसेना।
 

 

तो क्या यही हैं टॉप 2 सितारे
बिग बॉस 18 के इस प्रोमो रजत और विवियन को वर्सेस दिखाया गया है। तो क्या बिग बॉस के टॉप 2 कंटेस्टेंट में यही सितारे शामिल हैं। प्रोमो में रजत दलाल और विवियन डीसेना के बीच की टक्कर दिखाई जा सकती है।
 

कब और कहां देखें फिनाले
वीकेंड का वार एपिसोड के अनुसार बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले रविवार, 19 जनवरी, 2025 को निर्धारित है। प्रशंसक लाइव टेलीकास्ट को विशेष रूप से JioCinema पर देख सकते हैं, लेकिन केवल प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ। 
 

Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस के विजेता को मिलेगी कितनी मोटी रकम, कब और कहां देख सकेंगे सलमान खान का शो

 

फाइनलिस्ट कौन हैं?
फिलहाल, शो के शीर्ष 6 प्रतियोगियों का चयन होना बाकी है, खेल में उतार-चढ़ाव जारी है। अब तक, जो प्रतियोगी अभी भी दौड़ में हैं उनमें अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, चुम दरांग, विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा और रजत दलाल शामिल हैं। शिल्पा शिरोडकर के निष्कासन के बाद, बिग बॉस ने फाइनलिस्ट की घोषणा की, जैसा कि उन्होंने कहा, "बिग बॉस 18 के फिनाले में जाने वाले सदस्य दिल्ली से करण, उज्जैन से विवियन, भोपाल से ईशा, फरीदाबाद से रजत, रायपुर से अविनाश और पासीघाट से चुम हैं।"
विज्ञापन

इस दिन होगा फिनाले
आज यानी 19 जनवरी को बिग 18 का फिनाले होना है। इस ग्रैंड फिनाले में कुछ बड़े और जाने माने चेहरे शो में दिख सकते हैं। बिग बॉस 18 के टॉप 6 फाइनलिस्ट की लिस्ट में रजत दलाल, विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, चुम दारंग और ईशा सिंह का नाम शामिल है। आज रात 9.30 बजे से टीवी और ओटीटी पर बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें