फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस शो से बाहर हुईं एलिस कौशिक, फूट-फूटकर रोईं ईशा सिंह

Mon, 25 Nov 2024 12:27 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 18 के सातवें हफ्ते में एलिस कौशिक शो से बाहर हो गईं। होस्ट सलमान खान के एलान करते ही उनकी करीबी दोस्त ईशा सिंह भावुक हो गईं।
 
विज्ञापन
बिग बॉस 18 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 18 के सातवें हफ्ते की यात्रा एक भावनात्मक मोड़ पर खत्म हुई। वीकेंड का वार एपिसोड में एक प्रतिभागी का सफर आज समाप्त हो गया।  वह कंटेस्टेंट थीं एलिस कौशिक। होस्ट सलमान खान ने जब एलिस का नाम लिया तो यह खबर सभी घरवालों के लिए चौंकाने वाली थी, खासकर एलिस की करीबी दोस्त ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के लिए।

विज्ञापन

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के शो में शराब परोसने पर लगा प्रतिबंध, पुणे कॉन्सर्ट से ठीक पहले लिया गया फैसला


एलिस हुईं बिग बॉस 18 से बाहर

पूरे हफ्ते की हलचल और ड्रामा के बाद, सलमान ने एलिस के घर से निष्कासन की घोषणा की। जैसे ही यह खबर घरवालों को मिली, ईशा को भावनाओं को काबू में रखना मुश्किल हो गया और वह रो पड़ी। वह कहने लगी, "नहीं पता नहीं था कि मुझे इतना बुरा लगेगा।" एलिस की विदाई को देखकर यह साफ था कि वह शो में अपने दोस्तों से बहुत जुड़ी हुई थीं।

विज्ञापन

Reincarnation: 'मधुमती' से लेकर 'करण-अर्जुन' तक, पुनर्जन्म पर आधारित इन फिल्म ने खूब लूटी वाहवाही


जाते समय दोस्तों से कही ये बात

एलिस के जाने से पहले उन्होंने अपने दोस्तों को कहा, 'ट्रॉफी घर आनी चाहिए' यानी वह चाहती हैं कि उनके दोस्त शो जीतें, भले ही वह खुद बाहर हो गईं। उनका सबसे अधिक लगाव ईशा, विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा के साथ था और उनके अचानक निष्कासन से वे सभी अवाक और दुखी हो गए।
DSP: पुष्पा 2 के प्री-रिलीज इवेंट में देवी श्री प्रसाद ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ, कह दी ये बड़ी बात


घरवालों ने दी प्रतिक्रियाएं

इस दौरान, घरवालों ने एलिस के बिग बॉस के सफल पर अपनी राय दी। करण वीर मेहरा ने कहा, "उस दिन वह 10 मिनट तक घोड़े पर बैठी और पराठे बनाए। यही उसका योगदान था। वह शो में झगड़ती, कुछ तो करती।" इस पर घरवालों के बीच बहस शुरू हो गई कि एलिस को किस तरह का व्यवहार करना चाहिए था।
Singham Again Collection: बड़े सितारों के बावजूद फ्लॉप की कगार पर 'सिंघम अगेन', बजट तक पहुंचना भी हुआ मुश्किल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें