रिश्ते को बताया पाक साफ
हालिया दिए गए एक इंटरव्यू में ईशा के भाई रूद्राक्ष सिंह ने कहा कि उन्हें लगता है कि अविनाश और ईशा का रिश्ता बहुत ही पाक साफ है, ठीक उसी तरह जैसे ईशा और एलिस का रिश्ता है। अविनाश को ईशा पसंद करती है लेकिन एक दोस्त की तरह। असल में अविनाश और ईशा एक ही इंडस्ट्री से आते हैं तो दोनों के बीच आसानी से दोस्ती हो गई।
अविनाश और ईशा के बीच है गहरी दोस्ती
अविनाश और ईशा बिग बॉस के घर में एक दूसरे को काफी सपोर्ट करते हैं। इस वजह से अटकलें लगने लगीं कि इन दोनों के बीच कोई नया रिश्ता बन रहा है। दर्शकों को भी इन्हें साफ में दिखना पसंद है। अब ईशा के भाई ने पूरा मामला साफ कर दिया है। उन्होंने ईशा और अविनाश को गहरा दोस्त ही बताया है।
आज कोई होगा शो से बाहर
आज रात वीकएंड का वार एपिसोड बिग बॉस शो में होगा। इस दौरान कोई ना कोई प्रतियोगी शो से बाहर हो सकता है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि शो से शायद एलिस बाहर हो सकती हैं। सलमान खान बिग बॉस 18 के वीकएंड का वार एपिसोड में बेदखल होने वाले कंटेस्टेंट के नाम की घोषणा करेंगे।