फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: शालीन भनोट की इस हरकत पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, बोले- कोई वीआईपी नहीं हो

Sat, 15 Oct 2022 09:03 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बिग बॉस 16' के अपकमिंग एपिसोड में सलमान खान का गुस्सा कंटेस्टेंट्स पर फूटता हुआ दिखाई देगा। अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान शालीन भनोट की क्लास लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
शालीन भनोट, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस' का 16वां सीजन भी लड़ाई-झगड़ों के बीच बीत रहा है। हालांकि, 'वीकएंड के वार' में सलमान खान आकर हर कंटेंस्टेंट को लाइन पर लाने का काम करते हैं और इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। अपकमिंग एपिसोड में सलमान शालीन भनोट को सबक सिखाएंगे, जो इन दिनों अपने गुस्से की वजह से सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 16' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान शालीन भनोट की क्लास लगाते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान शालीन भनोट से उस दिन की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जब शालीन डॉक्टर को खरी खोटी सुना रहे थे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान शालीन से बात करते करते अपना कोट उतार देते हैं, जिससे साफ है कि वह काफी ज्यादा भड़के हुए हैं। 

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा के कमेंट को सुन आग बबूला हुए प्रियंका-अंकित, कहा- आपके ऐसे संस्कार…

सलमान शालीन से कहते हैं कि आप खुद को डेढ़ समझ रहे हो। मुझे लगता है कि ये बहुत शर्म की बात है। मैं आपसे पूछता हूं कि आप कहां तक पढ़े हो। इस शो के लिए आपके दिल में कोई इज्जत है या नहीं? आप कोई वीआईपी नहीं हो।' सलमान की ये बातें सुनकर शालीन कुछ बोलने की हिम्मत करते हैं लेकिन सलमान उन्हें बोलने नहीं देते हैं। वह कहते हैं कि शर्ट निकालने पर मजबूर मत करो। इस प्रोमो से साफ है कि आज के एपिसोड में शालीन पर सलमान खान का गुस्सा निकलने वाला है। 

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में गुम हुए अब्दु रोजिक, परेशान घरवालों का ढूंढ-ढूंढकर हाल बेहाल
विज्ञापन

हालांकि, इससे पहले सुंबुल तौकीर के पिता शालीन भनोट की क्लास लगा चुके हैं। शुक्रवार के एपिसोड में वह सलमान खान के साथ वीकएंड का वार में आए थे और तब उन्होंने कहा था कि शालीन जब यह (सुंबुल) तुमसे मिली थी तब प्योर हार्ट की थी। लेकिन मुझे तुमसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। तुमने क्या किया। तुमने इसका तमाशा बना दिया है।' सुंबुल के पिता यहीं नहीं रुकते। वह आगे अपनी बेटी से कहते हैं, 'सुंबुल तुम देख नहीं रही हो कि किस तरह तुम्हारा इस्तेमाल किया जाता है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें