दरअसल, सुंबुल तौकीर के पिता 'वीकएंड का वार' में सलमान खान के साथ सेट पर दिखाई देने वाले हैं, जिससे जुड़ा एक प्रोमो सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' के मेकर्स ने शेयर कर दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री के पिता शालीन भनोट की जमकर क्लास लगा रहे हैं और वह अपनी बेटी को भी आइना दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। सुंबुल के पिता 'बिग बॉस' में आकर सलमान खान के सामने अपनी बेटी से कहते हैं, 'तुम जितनी प्योर हो उसे देखकर मुझे डर लगने लगा है। बेटा तू देख ले दुनिया कैसी है।' अपने पापा की यह बात सुनकर सुंबुल की आंखें नम हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें:- Sajid Khan: एक हफ्ते के अंदर 'बिग बॉस' से बाहर होंगे साजिद खान? सलमान खान खुद करेंगे बेदखल!
इसके आगे अभिनेत्री की पिता शालीन को बरसते हैं और कहते हैं, 'शालीन जब यह तुमसे मिली थी तब प्योर हार्ट की थी। लेकिन मुझे तुमसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। तुमने क्या किया। तुमने इसका तमाशा बना दिया है।' सुंबुल के पिता यहीं नहीं रुकते। वह आगे अपनी बेटी से कहते हैं, 'सुंबुल तुम देख नहीं रही हो कि किस तरह तुम्हारा इस्तेमाल किया जाता है।' अपने पिता की बातें सुनकर सुंबुल रोने लगती हैं। वहीं, शालीन के भी होश उड़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो को देखकर साफ लग रहा है कि आज का 'वीकएंड का वार' काफी सारे धमाकों से भरा हुआ होगा।
यह भी पढ़ें:- Bollywood: फिल्मों में एक्टिंग के लिए इन अभिनेत्रियों ने छोड़ा पति का घर, चौंका देगा आखिरी नाम
बता दें कि इस पूरे हंगामे से पहले घर में सलमान खान ने भी सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई है। सलमान सुंबुल को टीना की वो बात भी बताते हैं, जिसमें टीना शालीन को कहती हैं कि सुंबुल तुमको पसंद करती है। प्यार, इश्क, जुनून सबको दिखता है। सिर्फ मुझ अकेली को नहीं। सलमान की यह बातें सुनकर एक्ट्रेस हैरान रह जाती हैं।