फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: सलमान खान के शो में नुसरत जहां की होगी धांसू एंट्री? निजी जिंदगी पर करेंगी बड़े खुलासे

Fri, 02 Sep 2022 04:27 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' से जुड़ी अब तक कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिसमें कंटेस्टेंट्स के नाम दिए गए। वहीं, अब नई रिपोर्ट के मुताबिक, इस शो में नुसरत जहां भी दिखाई देंगी।
विज्ञापन
नुसरत जहां, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 16 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नया सीजन कलर्स टीवी पर किस दिन टेलिकास्ट होगा। इससे जुड़ी अब तक कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा, कुछ सेलेब्स के नाम भी सोशल मीडिया की चर्चा पर बने हुए हैं, जिन्हें लेकर दावा किया जा रहा है कि वे तमाम सितारे 'बिग बॉस' के सीजन 16 में नजर आ सकते हैं। इस लिस्ट में अब बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां का नाम भी जुड़ गया है। 

विज्ञापन

जी हां, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सलमान खान के इस रियलिटी शो में नुसरत जहां की एंट्री के काफी ज्यादा चांस है। दावा किया जा रहा है कि नुसरत जहां को 'बिग बॉस' के मेकर्स ने अप्रोच किया है। मेकर्स उन्हें मनाने की भी कोशिश कर रहे हैं और अगर मेकर्स की यह प्लानिंग पूरी हो जाती है तो 'बिग बॉस 16' में नुसरत धमाल मचा देंगी।

नुसरत जहां अपने करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी करने के बाद उन्होंने अपनी मैरिज को भारत में अवैध बताया था और अब वह यश दासगुप्ता के साथ रिश्ते में हैं। दावा है कि दोनों ने शादी कर ली लेकिन अब तक नुसरत इस शादी को सस्पेंस बनाए हुए हैं। दोनों का एक बेटा भी है। इन सबके बीच अगर नुसरत जहां 'बिग बॉस 16' में एंट्री करती हैं तो यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में आ जाएगी। हालांकि, नुसरत और शो के मेकर्स ने इसे लेकर चुप्पी साधी हुई है।
विज्ञापन

'बिग बॉस 16' की बात करें तो खबर है कि सलमान खान के इस शो में में टिक टॉक स्टार फैसल शेख, जन्नत जुबैर, पूनम पांडेय, राजीव सेन, चारू असोपा और सुरभि ज्योति जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार शो का प्रीमियर 8 अक्टूबर को होने वाला है और हमेशा की तरह सलमान खान ही इसे होस्ट करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें