टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का सीजन 16 चंद घंटों में शुरू होने वाला है। कलर्स टीवी पर यह रियलिटी शो आज रात से टेलीकास्ट होगा, जिसमें टीवी जगत के कई सितारे एक-दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 16' के कई प्रोमो सामने आए हैं, जिसमें शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट अपने बारे में बता रहे हैं। इन सबके बीच अब 'बिग बॉस' के मेकर्स ने टीना दत्ता का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मां दुर्गा की पूजा के साथ ही इस कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो में एंट्री करती दिख रही हैं।