इससे पहले एक्टर अंकिता गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसने धांसू डांस परफॉर्मेंस से 'बिग बॉस 16' में एंट्री लेते दिख रहे हैं। प्रोमो में अंकित गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी एक साथ नच पंजाबन गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने जितना पसंद किया है, उतना ही लोग ऑफस्क्रीन भी दोनों को साथ देखना काफी पसंद करते हैं।
बता दें कि 'बिग बॉस 16' में टीना दत्ता और अंकिता गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी अलावा सुंबुल तौकीर खान, गौतम विज, साजिद खान, गोरी नागोरी सहित कई कलाकार हिस्सा ले रहे हैं।