फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: वीकएंड का वार में सलमान ने सैंटा बन दिया अनोखा तोहफा, घर में हुई छोटे भाईजान की वापसी

Fri, 23 Dec 2022 09:46 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

'बिग बॉस 16' हर दिन गुजरते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। हफ्ते की शुरुआत से लेकर आखिर तक कंटेस्टेंट्स जो भी कारनामे घर में करते हैं, उन सभी का हिसाब लेने सलमान खान वीकएंड का वार एपिसोड्स में आते हैं। लेकिन इस बार सलमान खान वीकएंड का वार एपिसोड में घरवालों और दर्शकों के लिए सैंटा बन एक सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। यह सरप्राइज एक ऐसा कंटेस्टेंट है, जिसे सीजन की शुरुआत से लोगों का भरपूर प्यार मिला था। लेकिन पिछले दिनों उसे शो से बाहर होना पड़ा था। यह और कोई नहीं बल्कि सबके चहेते छोटे भाईजान यानी अब्दु रोजिक हैं। जी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब्दु रोजिक घर में वापसी करने वाले हैं।

विज्ञापन

दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि दर्शकों का भरपूर प्यार पाने वाले अब्दु रोजिक घर में वापसी कर चुके हैं। रिपोर्ट्स में इतना भी कहा जा रहा है कि अब्दु इस समय घर के अंदर ही हैं और पूरी दुनिया को छोटे भाईजान की झलक 'वीकएंड का वार' एपिसोड में देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि अब्दु को देखकर घरवाले काफी खुश हैं। लेकिन अब्दु की इस एंट्री के पीछे भी एक ट्विस्ट है। 
Master Manjunath: अपने जमाने का 'सुपरस्टार' था ये 'मास्टर', आज लुक देखकर पहचान पाना मुश्किल

इन रिपोर्ट्स से जहां सभी के चेहरों पर मुस्कान आ गई है, वहीं इस खुशखबरी के साथ अब्दु के फैंस के लिए एक बुरी खबर भी है। दरअसल, इन रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों के लिए ही शो में आए हैं। वर्क कमिटमेंट की वजह से उन्हें जनवरी महीने में ही शो छोड़ना होगा। हालांकि, अभी तक इसको लेकर आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है। अब देखना यह होगा कि इस वीकएंड का वार अब्दु दिखाई देंगे या नहीं।
Leonardo Dicaprio: 25 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो? डिनर डेट की तस्वीर वायरल
विज्ञापन

गौरतलब है, पिछले दिनों बिग बॉस के आदेश पर अब्दु रोजिक को घर छोड़ना पड़ा था, जिसके पीछे साजिद खान के द्वारा उनके साथ किया गया मजाक था। साजिद ने अब्दु का मजाक उड़ाते हुए उनकी पीठ पर गलत बातें भी लिखी थीं, जिसके कारण भाईजान काफी आग बबूला भी हुए थे। इसके बाद से अब्दु के फैंस लगातार शो में उनकी वापसी की मांग कर रहे थे। अगर यह रिपोर्ट्स सच्ची साबित होती हैं, तो फैंस की ख्वाहिश पूरी होने जा रही है।
Honey Singh: हनी सिंह ने पहली बार अपनी मानसिक सेहत पर की बात, बोले- मेरे दिमाग में दिक्कत है और...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें