दोनों अक्सर कैमरे के सामने लड़ते-झगड़ते देखे जाते हैं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ। शालीन भनोट बिग बॉस के शो के सबसे फिट कंटेस्टेंट में गिने जाते हैं। लेकिन बीते एपिसोड में टीना दत्ता, शालीन की बॉडी का मजाक उड़ाते हुए नजर आई। उन्होंने शालीन की बॉडी पर भी कई सवाल उठाए। टीना शालीन से उनकी बॉडी के बारे में सवाल करते हुए पूछती हैं कि, 'क्या तुम स्टेरॉयड लेते हो? , इतने सारे सप्लीमेंट लेने के बाद बॉडी बनाने का भला क्या फायदा है। मैने तुम्हारी वो सप्लीमेंट वाली लिस्ट देखी है।' टीना की इस बात पर शालीन चिढ जाते हैं और उन्हें चुप रहने के लिए कहते हैं।
Cirkus Review: बिना चिड़िया का बसेरा है, न तेरा है न मेरा है, रणवीर के लिए खाली कुर्सियों और तंबू का घेरा है