टीना को कम वोट मिलने पर किया एलिमिनेट
बिग बॉग 16 के फिनाले से कुछ दिन पहले ही टीना दत्ता घर से बेघर हो गई हैं। दरअसल, टीना दत्ता के फैन पेज पर उनके एलिमिनेशन को लेकर स्टोरी साझा की गई है, जिसके बाद टीना के घर से बाहर निकलने की खबरें काफी चर्चा में हैं। बीते सप्ताह में टीना दत्ता, प्रियंका चौधरी, शालीन भनोट और शिव ठाकरे को नॉमिनेट किया गया था। सभी कंटेस्टेंट में टीना को सबसे कम वोट मिलने के कारण उन्हें एलिमिनेट किया गया है।
यह भी पढ़ें-
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने गुस्से में फेंक दिया फैन का मोबाइल? यूजर्स बोले- और बनो इनके दीवाने
बिग बॉस के घर में बचे हैं सात कंटेस्टेंट
बीते कुछ वक्त से टीना और शालीन के बीच काफी झगड़े देखने को मिले। शालीन के साथ दोस्ती खराब होने के बाद टीना प्रियंका के साथ नजर आईं। हालांकि, टीना के घर से बेघर होने के बाद अब बिग बॉस 16 के घर में सात कंटेस्टेंट बचे हैं। इनमें शालीन, सुम्बुल तौकीर, प्रियंका चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, निमृत कौर और अर्चना गौतम शामिल हैं। ये सभी कंटेस्टेंट फिलहाल बिग बॉस 16 की ट्रॉफी की रेस में बचे हुए हैं।
यह भी पढ़ें-
Pathaan: कोटा में ‘पठान’ को लेकर जमकर हुआ बवाल, हाउसफुल होने के बावजूद बेचा टिकट तो सिनेमाघरों में की तोड़फोड़