फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' में टीना दत्ता का सफर खत्म, फिनाले से पहले हुईं 'बेघर'

Fri, 27 Jan 2023 06:21 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉग 16 के फिनाले से कुछ दिन पहले ही टीना दत्ता घर से बेघर हो गई हैं। दरअसल टीना दत्ता के फैन पेज पर उनके एलिमिनेशन को लेकर स्टोरी साझा की गई है।
विज्ञापन
Tina Datta - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 16 अपने आखिरी पड़ाव तक पहुंच चुका है। जल्द ही शो का फिनाले देखने को मिलेगा। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट फिनाले का हिस्सा बनने के लिए कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच कंटेस्टेंट टीना दत्ता का शो के फिनाले में पहुंचने का सपना अधूरा रह गया है। बताया जा रहा है कि टीना दत्ता शो से बाहर हो चुकी हैं। 

विज्ञापन

Tina Datta - फोटो : सोशल मीडिया
टीना को कम वोट मिलने पर किया एलिमिनेट
बिग बॉग 16 के फिनाले से कुछ दिन पहले ही टीना दत्ता घर से बेघर हो गई हैं। दरअसल, टीना दत्ता के फैन पेज पर उनके एलिमिनेशन को लेकर स्टोरी साझा की गई है, जिसके बाद टीना के घर से बाहर निकलने की खबरें काफी चर्चा में हैं। बीते सप्ताह में टीना दत्ता, प्रियंका चौधरी, शालीन भनोट और शिव ठाकरे को नॉमिनेट किया गया था। सभी कंटेस्टेंट में टीना को सबसे कम वोट मिलने के कारण उन्हें एलिमिनेट किया गया है। 

यह भी पढ़ें-Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने गुस्से में फेंक दिया फैन का मोबाइल? यूजर्स बोले- और बनो इनके दीवाने

Tina Datta - फोटो : सोशल मीडिया
टीना दत्ता को मिल चुके हैं कई ऑफर
बिग बॉस 16 में टीना का सफर खत्म हो गया है। हालांकि, बीते दिनों अभिनेत्री को तेलुगू फिल्म का ऑफर आया था, जिसमें उन्हें मुख्य कलाकार के तौर पर अभिनय करने को मिलेगा। इसके अलावा अभिनेत्री टीना दत्ता को दुर्गा शो और चारू के लिए भी ऑफर किया गया है। 

यह भी पढ़ें-Fukrey 3: ‘जफर भाई को कभी गुड्डू भइया भी बनना पड़ता है...’, फुकरे 3 का हिस्सा न होने पर बोले अली फजल
विज्ञापन

Tina Datta - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के घर में बचे हैं सात कंटेस्टेंट
बीते कुछ वक्त से टीना और शालीन के बीच काफी झगड़े देखने को मिले। शालीन के साथ दोस्ती खराब होने के बाद टीना प्रियंका के साथ नजर आईं। हालांकि, टीना के घर से बेघर होने के बाद अब बिग बॉस 16 के घर में सात कंटेस्टेंट बचे हैं। इनमें शालीन, सुम्बुल तौकीर, प्रियंका चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, निमृत कौर और अर्चना गौतम शामिल हैं। ये सभी कंटेस्टेंट फिलहाल बिग बॉस 16 की ट्रॉफी की रेस में बचे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें-Pathaan: कोटा में ‘पठान’ को लेकर जमकर हुआ बवाल, हाउसफुल होने के बावजूद बेचा टिकट तो सिनेमाघरों में की तोड़फोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें