'बिग बॉस 16' में आए दिन प्यार और तकरार देखने को मिल रही है। कुछ कंटेस्टेंट एक-दूसरे से लड़ाई-झगड़ा करते नजर आ रहे हैं, तो कुछ के बीच प्यार की शुरुआत हो रही है। शालीन भनोट और टीना दत्ता के बीच का इश्क अब गहरा होता जा रहा है। शो में दोनों के बीच कई बार नोंकझोक देखने को मिली लेकिन अब दोनों का इश्क परवान चढ़ रहा है। शालीन के एक सवाल का जवाब देते हुए टीना ने अपने दिल का हाल बयां कर दिया है और आई लव यू कह दिया।