फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: श्रीजिता हुईं बिग बॉस के घर से बेघर, अब्दू की विदाई पर फूट-फूटकर रोए कंटेस्टेंट

Sat, 14 Jan 2023 01:26 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस 16 के अगले एपिसोड का प्रोमो जारी हुआ है। शनिवार के वार में श्रीजिता और अब्दू घर बेघर हो जाते हैं। जिसके बाद श्रीजिता सभी से विदा लेती है। वहीं अब्दू की विदाई पर साजिद खान, टीना दत्ता, एमसी स्टैन रोते हुए नजर आते हैं। 
विज्ञापन
Bigg Boss 16 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 16 में शुक्रवार के वार में लाफ्टर क्वीन और हर्ष लिंबाचिया शो में कंटेस्टेंट से मिलने पहुंचते हैं। भारती सभी के साथ मस्ती करती हुई नजर आती हैं। इसके अलावा शो के दौरान कुछ गेम्स भी होते हैं। साथ ही, होस्ट सलमान खान भारती और हर्ष के बेटे गोला के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान सलमान खान गोला को अपना सिग्नेचर ब्रेसलेट गिफ्ट में देते हैं। वहीं, बिग बॉस 16 के अगले एपिसोड का प्रोमो जारी हुआ है। शनिवार का वार में नॉमिनेशन का निष्कर्ष दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

Bigg Boss 16 - फोटो : social media
श्रीजिता हुईं घर से बेघर
इस सप्ताह बिग बॉस 16 में कई कंटेस्टेंट को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया था। इनमें निमृत कौर अहलूवालिया, एमसी स्टैन, श्रीजिता और सुम्बुल तौकीर थे। शनिवार के वार के प्रोमो में होस्ट सलमान खान स्टेज पर घर से बेघर होने वाले सदस्य का नाम अनाउंस करते हैं। सलमान बोलते हैं कि जो आज घर से बेघर हो रही हैं वह हैं श्रीजिता। बेस्ट ऑफ लक, फिर मिलते हैं। अपना ध्यान रखो श्रीजिता। तुम बहुत अच्छा खेलीं। जिंदगी के लिए ऑल द बेस्ट। इसके बाद श्रीजिता सलमान खान को थैंक्यू बोलती हैं और सभी घरवालों से मुलाकात करती हैं। श्रीजिता वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए शो में वापस आई थीं। 

Junior NTR: ‘आरआरआर’ को लेकर जूनियर एनटीआर का बयान, बोले- भारत से ज्यादा जापान में मिला फिल्म को प्यार
विज्ञापन

Bigg Boss 16 - फोटो : social media
अब्दू की विदाई पर भावुक हुए घरवाले
दूसरे प्रोमो में बिग बॉस सभी घर वालों के सामने अनाउंसमेंट करते हैं, उस दौरान कंटेस्टेंट लिविंग एरिया में बैठे होते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि 16 के सीजन में यह पहली बार हो रहा है, जिसके बाद सभी घर वाले हैरान रह जाते हैं। इसके बाद अब्दू की तरफ सभी कंटेस्टेंट देखने लगते हैं। अब्दू एक-एक करके सभी सदस्यों से मिलते हुए घर से विदा लेते हैं। उस दौरान अब्दू सभी को आई लव यू कहते हुए निकल जाते हैं। अब्दू के घर से जाने के बाद सभी कंटेस्टेंट रोते हुए दिखाई देते हैं। 

शास्त्रीय संगीत के महारथी हैं पंडित उल्हास काशलकर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें